एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में पहला शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनकर तैयार, कल उद्घाटन करेंगी CM रेखा गुप्ता

Delhi Ayushman Arogya Mandir: दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शहर का पहला आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनकर तैयार है. यहां लोगों को कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

Delhi News: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर से पहला 'शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर' काम करना शुरू करेगा. पहले इसी स्थान पर मोहल्ला क्लीनिक संचालित होता था, लेकिन अब इसे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ नए स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है. इस सुविधा का औपचारिक उद्घाटन 31 मई को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किया जाएगा. यह उद्घाटन दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में होगा, जो जेएलएन स्टेडियम में संपन्न होगा.

इसी अवसर पर लगभग 33 नई स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत भी की जाएगी.'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' में कई तरह की सुविधाएं हैं, जो इसे खास बनाती हैं. यहां इनहाउस टेस्ट की सुविधा है, जिससे कुल 14 प्रकार के टेस्ट अब क्लिनिक में ही किए जा सकेंगे. यहां आउटसोर्स टेस्ट की व्यवस्था है, जिससे 79 प्रकार के अतिरिक्त टेस्ट की सुविधा मिलेगी.

आरोग्य मंदिर में इन लोगों की होगी तैनाती

वहीं, अब राष्ट्रीय स्तर के टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है. इसके साथ ही हर सोमवार और शुक्रवार योग कक्षाएं आयोजित होंगी. परिवार नियोजन से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी और गर्भधारण से पहले और बाद की सभी आवश्यक चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी. बताया गया है कि यह केंद्र रोजाना सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुला रहेगा. यहां पर एक मेडिकल ऑफिसर, एक नर्स, मल्टीपर्पज वर्कर और एक सफाईकर्मी की तैनाती की गई है.

मोहल्ला क्लीनिक में नहीं थीं ये सुविधाएं

पहले मोहल्ला क्लीनिक में केवल डॉक्टर से परामर्श की सुविधा थी और अधिकतर जांचें बाहर करानी पड़ती थीं. इसके साथ ही वैक्सीनेशन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं. अब शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में यह सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी. दिल्ली सरकार का यह नया कदम न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाएगा, बल्कि आम नागरिकों की पहुंच को भी स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान बनाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, 1 Aug से शुरू होगा पोर्टल
दिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, 1 Aug से शुरू होगा पोर्टल
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
एंटी पेपर लीक बिल: आप MP संजय सिंह बोले, 'आप कितने भी...'
एंटी पेपर लीक बिल: आप MP संजय सिंह बोले, 'आप कितने भी...'
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget