एक्सप्लोरर

Delhi Weather: बारिश में दिल्ली-नोएडा वाले होंगे परेशान, क्या उमस से मिलेगी राहत? देखें एक हफ्ते का मौसम अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून सक्रिय है और पूरे हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी राहत की खबर लेकर आई है. पूरे हफ्ते तक यानी 30 अगस्त तक यहां बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. हल्की से मध्यम बारिश के बीच बादल, गरज-चमक और बौछारें मौसम को और भी सुहाना बना देंगी.

आज रुक-रुक कर होगी बारिश

दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त को राजधानी में पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रहेगी.

तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं, सुबह 6 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 111 दर्ज किया गया, जो कि मध्यम श्रेणी में आता है.

पूरे हफ्ते तक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में इस पूरे हफ्ते मानसून सक्रिय रहेगा.

  • 27 और 28 अगस्त: अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री और न्यूनतम 23-24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. हल्की बारिश और बादल बने रहेंगे.
  • 29 और 30 अगस्त: तापमान 32-34 डिग्री के बीच रहेगा. मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा, बौछारें पड़ सकती हैं.
  • 31 अगस्त: गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है.

दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत

गर्मी और उमस से परेशान दिल्लीवासियों को आखिरकार राहत मिल गई है. लगातार हो रही बारिश और तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना हो गया है. लोग गर्म चाय और पकौड़ों के साथ मानसून का मज़ा ले रहे हैं.

हालांकि, बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर पानी भरने और ट्रैफिक जाम की दिक्कत हो सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार अगस्त के आखिरी हफ्ते तक मानसून सक्रिय रहेगा. हल्की-फुल्की बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली-एनसीआर का मौसम खुशनुमा बने रहने की संभावना है.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget