एक्सप्लोरर

Delhi Weather News: दिल्ली में शीतलहर ने तोड़ा 10 सालों का रिकॉर्ड, अब तक 200 फ्लाइट्स हुईं लेट

Delhi Weather Update: दिल्ली में मंगलवार से गुरुवाक तक हल्की हवा चलने से आने वाले दिनों में घने कोहरे से निजात मिलने की उम्मीद है. वहीं 11 से 13 जनवरी के बीच शीतलहर की स्थिति में भी सुधार हो सकता है.

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली बीते पांच दिनों से भीषण शीतलहर (Cold Wave) और घने कोहरे (Fog) की चपेट में है, लोग ठंड से बचने के लिए घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं. वही इतवार से घने कोहरे के कारण शहर में गाड़ियों की रफ्तार धीमी हुई है, तो कई ट्रेनें निर्धारित टाईम से कई घंटे देरी से चल रही हैं. बीते दस सालों में ऐसा पहली बार जब दिल्ली (Delhi) में लगातार पांच दिनों तक शीतलहर ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. 

इससे पहले दिल्ली के लोगों को 2013 में लगातार पांच दिनों तक शीतलहर से दो चार होना पड़ा था. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले बुधवार तक घने कोहरे से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है, हालांकि विजिबिलिटि में कुछ बेहतर हो सकती है. वहीं मंगलवार तक दिल्ली के लोगों को भीषण शीतलहर से थोड़ी राहत मिल सकती है.

13 जनवरी तक मिल सकती है कोहरे और शीतलहर से राहत

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्रफबारी हुई है, इससे दिल्ली की हवा में नमी बढ़ गई है. इसके प्रभाव को लेकर सीनियर मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि पहाड़ों पर बर्रफबारी से दिल्ली एनसीआर बीते रविवार से घने कोहरे की चपेट में है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि शहर में मंगलवार की रात से घने कोहरे परत कम हो सकती है, जिससे विजिबिलिटि में भी बेहतरी आने की उम्मीद है. बुधवार को दिन और रात में मध्यम से घने दर्जे का कोहरा छाए रहने की आशंका है. मंगलवार शाम से 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है, ये हवा शुक्रवार तक चलेगी जिससे 11 से 13 जनवरी तक दिल्ली में घने कोहरे और शीतलहर में सुधार हो सकता है.  

बुधवार ठंड से मिल सकती है कुछ राहत

आरके जेनामणि के मुताबिक दिल्ली और आस पास के क्षेत्रों में बुधवार रात से गुरुवार के सुबह हल्की बारिश हो सकती है. मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं बुधवार को तापमान में सुधार हो सकता है. बुधवार अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना

घने कोहरे के कारण 200 फ्लाइटों के उड़ान में हुई देरी

बीते रविवार से दिल्ली कोहरे की चादर में लिपटी है, जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से 8 बजे से घने कोहरा छाना शुरु हुआ. जिससे विजिबिलिटि काफी हद तक कम हो गई, बाद में इसमें सुधार देखा गया. लेकिन कुछ ही घंटों में फिर घने कोहरे ने अपना दायरा बढ़ा दिया. पालम और सफदरगंज दोनों जगहों पर विजिबिलिटि 25 मीटर तक पहुंच गया. बीते रविवार से अब तक कम विजिबिलिटि के कारण दिल्ली के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर 200 फ्लाइटों के उड़ान में देरी हुई, वहीं पांच फ्लाइटों के रुट को डायवर्ट कर जयपुरस भेज दिया गया. घने कोहरे के कारण जहां शहर में गाड़ियों की रफ्तरा धीमी हो गई वहीं 70 से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से देर चल रही हैं. 

यह भी पढ़ें: Delhi MCD Mayor Election: स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन को लेकर AAP-BJP में घमासान क्यों, 5 प्वाइंट में समझें इसकी अहमियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget