एक्सप्लोरर

दिल्लीवाले रहें तैयार! 19 अप्रैल को चल सकती है धूल भरी आंधी, IMD का आया अपडेट

Delhi Weather News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में शाम को बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है. शनिवार को धूल भरी आंधी चल सकती है.

Delhi Weather Update: दिल्ली में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार (18 अप्रैल) को धूप खिली रहने के साथ अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है. मौसम कार्यालय ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिन में आर्द्रता का स्तर 57 फीसदी से 35 फीसदी के बीच उतार-चढ़ाव करता रहा. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.8 डिग्री अधिक था. गुरुवार को दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 47 प्रतिशत से 32 प्रतिशत के बीच रहा था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शाम को बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है.

19 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के शनिवार (19 अप्रैल) के पूर्वानुमान के मुताबिक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. साथ ही गरज, बिजली और धूल भरी आंधी चल सकती है. शाम के समय 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. इससे पहले सात अप्रैल को दिल्ली में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. IMD ने बताया कि राजधानी में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री अधिक है.

दिल्ली का AQI क्या रहा?

इस बीच, शुक्रवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 219 के साथ 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया. सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201 रहा. ये भी ‘खराब’ श्रेणी में आता है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
ऋचा पाराशर का दावा सच्चा या झूठा! आरोपों के बीच सामने आई मेडिकल रिपोर्ट, क्या है सच?
ऋचा पाराशर का दावा सच्चा या झूठा! आरोपों के बीच सामने आई मेडिकल रिपोर्ट, क्या है सच?
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget