एक्सप्लोरर

'मेरे बेटे की बॉडी घर क्यों नहीं ला रहे', कुणाल की मां ने पूछा, सीलमपुर में फिर रोड जाम किया

Seelampur News: सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है. एक बार फिर से सड़क जाम कर दिया गया है.

कुणाल हत्याकांड को लेकर सीलमपुर में फिर से सड़क जाम कर दी गई है. परिजनों का आरोप है कि बॉडी को पुलिस घर पर नहीं आने दे रही है. मृतक की मां ने कहा, "कहां ले गए मेरे बेटे को. मेरे घर पर बॉडी क्यों नहीं आई. मेरा लाल मेरे घर पर क्यों नहीं आया.मेरा बेटा बदमाश था क्या?"

परिजन लगातार कर रहे नारेबाजी

सीलमपुर की GT ROAD को मृतक के परिजनों ने जाम कर दिया है. नारेबाजी कर रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि मृतक की लाश को घर न लाकर प्रशासन जबरदस्ती श्मसान घाट ले जा रही है. परिजनों में काफी गुस्सा है. एक घंटे से ज्यादा समय से सड़क जाम है. हिन्दू नेता जय भगवान गोयल भी वहां पहुंचे. 

हम पूरे परिवार के साथ खड़े हैं- बीजेपी विधायक

बीजेपी विधायक रवींद्र सिंह नेगी ने घटना पर कहा, "आज ये सूचना मिली थी. माननीय सीएम जी के ध्यान में हैं. उन्होंने हमें कहा था कि आप एक बार मौके का जायजा लीजिए. इसलिए हम यहां आए हैं. जो अफीम, गांजा और नशे का कारोबार आम आदमी पार्टी के विधायक और काउंसलर यहां पर अवैध कारोबार कर रहे हैं, उसके खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो उसकी हत्या कर दी जाती है. आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा चाहे कोई भी हो. बिल्कुल उसको सजा मिलेगी, फांसी मिलेगी. हम पूरे परिवार के साथ खड़े हैं."

'लेडी डॉन' जिकरा का सामने आया नाम

इस मामले में गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी के तौर पर काम कर चुकी 'लेडी डॉन' जिकरा का नाम भी सामने आ रहा है. गुरुवार (17 अप्रैल) की शाम कुणाल की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने दो संदिग्धों साहिल और रेहान की पहचान की है. सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद इनकी पहचान की गई है.

वारदात के वक्त मौजूद थी जिकरा- परिवार का दावा

कुणाल के परिरजोनों ने दावा किया है कि वारदात के वक्त लेडी डॉन जिकरा वहां मौजूद थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. जिकरा हासिम बाबा की पत्नी जोया खान के लिए बाउंसर के तौर पर काम कर चुकी है. जोया खान जेल में बंद है.

जिकरा पिस्टल लेकर धूमती रहती थी- मृतक की मां

मृतक की मां परवीन का कहना है कि जिकरा पिस्टल के साथ इलाके में धूमती रहती थी. उसके भाई के साथ कुछ घटना हुई थी लेकिन मेरा बेटा उसमें शामिल नहीं था. उन्होंने मेरे बेटे को बुरी तरह से कई बार चाकू से गोद डाला. 

पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है जिकरा

जिकरा का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. पुलिस पहले उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर चुकी है. उसने पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. बेल पर बाहर आने के बाद वह कुणाल के घर पास ही किराए के मकान में रह रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली की बारिश हुई जानलेवा, सड़क पर भरे पानी में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत! 
दिल्ली की बारिश हुई जानलेवा, सड़क पर भरे पानी में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत! 
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget