सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
सौरव दास और आशुतोष रांका आज (13 अक्टूबर) सुबह करीब 10 बजे सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ जंतर-मंतर में घुस गए थे.

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस केस दर्ज किया है. पुलिस ने इनके खिलाफ ट्रेंस पासिंग का केस दर्ज किया. सीजेपी के समर्थक गेट फांदकर जंतर-मंतर में दाखिल हो गए थे. इसके बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया. अभी सभी जाफरपुर कलां थाने में हैं. 7 जंतर मंतर लेन एक बिल्डिंग है जिसमें कुछ घर हैं और आगे जेडीयू दफ्तर है. उसमें घुसकर ये सभी जंतर मंतर आए थे.
मंगलवार को सीजेपी के समर्थक जंतर-मंतर में घुस गए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की थी. जंतर-मंतर को दिल्ली में निर्धारित प्रोटेस्ट साइट से डिनोटिफाई किया जा चुका है.
हिरासत पर भड़के दीपके
इस बीच सीजेपी नेताओं को हिरासत में रखे जाने अभिजीत दीपके भड़क गए. उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, "अभी भी सीजेपी के नेता अवैध हिरासत में हैं. दिल्ली पुलिस शाह के किडनैपर्स बन चुके हैं."
वकीलों को मिलने नहीं जा रहा- दीपके
महाराष्ट्र के हिंगोली में मीडिया से बातचीत में दीपके ने कहा, "ये बहुत दुखद है. वकीलों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है, पुलिस स्टेशन में अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. मैं नहीं जानता आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? ये एक तरह की किडनैपिंग है...जो भी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें हिरासत में ले लिया जा रहा है. उनसे उनके फोन ले लिए जाते हैं."
सीपेजी के मुताबिक, सौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे सहित उसके लगभग 11 सदस्यों को हिरासत में लिया गया. पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को द्वारका जिले के जाफरपुर कलां थाना ले जाया गया. जंतर-मंतर पहुंचने का सीजेपी नेताओं ने वीडियो भी शेयर किया और वहां मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी भी की.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख





















