एक्सप्लोरर

दिल्ली में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव, IMD ने शनिवार को लेकर दिया ये अपडेट, जान लें

Delhi Weather News: दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 2.3 डिग्री अधिक है. वहीं, सीपीसीबी के अनुसार 24 घंटे का औसत AQI 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया.

Delhi Temperature News: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार (24 जनवरी) को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस और वायु गुणवत्ता मध्यम कैटेगरी में दर्ज की गई. इस बीच, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 2.3 डिग्री अधिक है. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 90 और 58 प्रतिशत के बीच रहा. दिल्ली में गुरुवार (23 जनवरी) को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसके बाद शुक्रवार को इसमें गिरावट आई है.

दिल्ली में AQI का स्तर?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया और यह 199 के स्तर पर रहा. शून्य और 50 के बीच एक AQI अच्छा माना जाता है, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 गंभीर माना जाता है. सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 206 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. 

25 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने शनिवार (25 जनवरी) को आसमान साफ ​​रहने और उत्तर पश्चिम दिशा से सतही हवाएं चलने की संभावना जताई है. सुबह के समय हवा की गति 8 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है. इसके साथ ही सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध रहने की संभावना है. हवा की गति दोपहर तक धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम दिशा से बढ़कर 12 से 14 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है.

25 जनवरी को कितना रहेगा तापमान?

वहीं, शाम और रात तक हवा की गति घटकर 10 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी और धुंध विकसित होने की संभावना जताई गई है. आईएमडी ने शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कुछ बदलाव होने की संभावना जताई है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 डिग्री सेल्सियस और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है.

ये भी पढ़ें: 26 जनवरी पर मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, सुबह इतने बजे से शुरू होगी सेवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi MCD Results: एमसीडी वार्ड समिति के चुनाव का पहला परिणाम आया, AAP को बीजेपी ने हराया
Delhi MCD Results: एमसीडी वार्ड समिति के चुनाव का पहला परिणाम आया, AAP को बीजेपी ने हराया
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
Delhi Weather: दिल्ली में मानसून सुस्त, उमस बरकरार; अगले 5 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
दिल्ली में मानसून सुस्त, उमस बरकरार; अगले 5 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
दिल्ली में बड़ा सियासी फेरबदल, AAP के कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ! MCD कैंडिडेट भी शामिल
दिल्ली में बड़ा सियासी फेरबदल, AAP के कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ! MCD कैंडिडेट भी शामिल

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget