एक्सप्लोरर

होली हो सकता है इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन, दिल्ली के मौसम पर आया अपडेट

Delhi Weather Today: आईएमडी के मुताबिक मंगलवार (03 मार्च) को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. होली पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

दिल्ली में मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है. मार्च के शुरूआती हफ्ते में ही देश की राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी का अहसास होने लगा है. पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं होली के दिन यानी बुधवार (04 मार्च) को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियम रहने की संभावना है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक होली वाले दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. अगर पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है, तो होली इस साल का सबसे गर्म दिन बन सकती है.

यह भी पढ़ें: जाम छलकाने वालों के लिए खुशखबरी! दिल्ली में होली पर खुली रहेंगी शराब की दुकानें

होली के दिन कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी ने बुधवार (04 मार्च) के लिए आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है. इस दिन सतह पर हवा की गति 15-25 किमी प्रति घंटा रहेगी और दिन के दौरान कभी-कभी 35 किमी प्रति घंटा तक के हवा के झोंके आ सकते हैं.

कहां कितना रहा तापमान?

सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक), पालम में 29.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक), लोदी रोड में 31.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक), रिज में 31.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक) और आयानगर में 31.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक) दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: सीएम रेखा गुप्ता ने दी होली की बधाई, भाईचारे और विकसित दिल्ली पर जोर

दिल्ली में AQI का स्तर क्या?

दिल्ली में मंगलवार (03 मार्च) सुबह सापेक्ष आर्द्रता 74 फीसदी और शाम को 33 फीसदी दर्ज की गई. मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 216 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. एक दिन पहले यह 'मध्यम' श्रेणी में था. वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, होली के दिन और 6 मार्च तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'मध्यम' श्रेणी में रहने की संभावना है.

सीपीसीबी के मुताबिक शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'अत्यंत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है. समीर ऐप के अनुसार, 24 स्टेशन 'खराब', 19 स्टेशन 'मध्यम' और दो स्टेशन 'अत्यंत खराब' श्रेणी में थे. पंजाबी बाग में सबसे खराब एक्यूआई 389 दर्ज किया गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen-Z की सोच को समझना होगा... दिल्ली BJP नेताओं का संदेश
Gen-Z की सोच को समझना होगा... दिल्ली BJP नेताओं का संदेश
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर केजरीवाल का तंज
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर केजरीवाल का तंज
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget