एक्सप्लोरर

Delhi Weather: छाता-रेनकोट रख लें तैयार! दिल्ली में बारिश को लेकर IMD ने दिया ये लेटेस्ट अपडेट

Delhi Temperature: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि हम दिल्ली में तापमान में मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं. लू चलने की उम्मीद नहीं है.

Delhi Weather Forecast: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिलहाल मौसम सुहाना हो गया है. कुछ जगहों पर बारिश के बाद तापमान कम होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में हीटवेव का दौर अब लगभग खत्म हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने जानकारी देते हुए बताया है कि अगले कुछ दिनों में दिन के दौरान आंधी चल सकती है.

दिल्ली में मौसम की स्थिति पर आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, ''हम दिल्ली में तापमान में मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं. लू चलने की उम्मीद नहीं है. अगले 3-4 दिनों में दिन के दौरान हल्की आंधी आ सकती है."

दिल्ली में मौसम सुहाना

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई. शहर में न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है. इससे पहले 23 जून को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई और इलाकों में हुई बारिश ने अधिकतम तापमान को कुछ कम कर दिया, जिससे गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली. इससे पहले 21 जून को भी हल्की बारिश हुई थी.

मौसम विभाग ( IMD) ने पहले ही 24 जून और 25 जून को आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. वहीं, 30 जून के बाद दिल्ली-एनसीआर में मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई गई है.

आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने ये भी कहा, "हम अगले 3-4 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं. हल्की आंधी जारी रहेगी. हीटवेव की स्थिति काफी कम हो गई है. अलग-अलग हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है. पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार से रिपोर्ट की गई. मानसून की अग्रिम रेखा वाले क्षेत्रों में बिजली गिरने एक बड़ी समस्या है."

ये भी पढ़ें:

'डॉक्टर ने आतिशी को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन...', अनशन पर AAP का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
22 करोड़ मोटरसाइकिलें और 8 करोड़ कारें कबाड़ हो जाएंगी... E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का दावा
22 करोड़ मोटरसाइकिलें और 8 करोड़ कारें कबाड़ हो जाएंगी... E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का दावा
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू, लोगों को उमस वाली गर्मी से मिली राहत
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू, लोगों को उमस वाली गर्मी से मिली राहत
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget