एक्सप्लोरर

तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी जेलों के कई कर्मचारियों का ट्रांसफर, गैंगस्टर्स से संबंध होने का शक

Delhi News: बाबा सिद्दीकी की हत्या में साबरमती के सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है. इस वारदात को विदेश में बैठे उसके गैंग के सदस्यों ने मुंबई में अंजाम दिया था.

Delhi Crime News: दिल्ली में हाल के दिनों में रंगदारी, फायरिंग और हत्या जैसी कई वारदातें सामने आई हैं. जेल में बैठे गैंगस्टर्स के इशारे पर उनके गुर्गों ने इन घटनाओं को अंजाम देते हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब दिल्ली पुलिस ने वारदातों को अंजाम देने वाले गुर्गों को पकड़ा और उन्हें जेल में बंद उनके आकाओं से निर्देश मिलने की सूचना मिली. 

गैंगस्टर्स के गुर्गों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान अंदेशा जाहिर किया था कि इस तरह की घटनाओं में कई जेलकर्मी भी संलिप्त हैं. जिस पर लगाम लगाने और बिगड़ती व्यवस्था में सुधार लाने के मकसद से तिहाड़ जेल प्रशासन ने रोहिणी, मंडोली और तिहाड़ जेल के 55 कर्मियों का ट्रांसफर कर दिया.

जेल प्रशासन के अफसर बता रहे रूटीन ट्रांसफर

ट्रांसफर किए गए जेलकर्मियों में अधिकांश के न सिर्फ जेल बल्कि जेल परिसर भी बदल दिए गए हैं. हालांकि, जेल प्रशासन इसे महज रूटीन ट्रांसफर बता रहे हैं. जिनका ट्रांसफर हुआ है, उनमें 10 हेडक्वार्टर एवं शेष वार्डर और 24 जेलकर्मी सिर्फ हाई सिक्योरिटी जेल संख्या 15 के बताए जा रहे हैं. इस जेल की कुल क्षमता 250 कैदियों की है. जबकि इसमें 117 कैदी रखे गए हैं. 

वार्डर एवं हेडक्वार्टर समेत 75 कर्माचारी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं. जेल नंबर 15 में 25 कर्मियों का ट्रांस्फर किया गया है. इसी तरह से आठ, नौ और दस जेल से सात-सात कर्मियों को तबादला किया गया है. दो और 12 से दो-दो, तीन और 11 से चार-चार जबकि जेल नंबर 13 से भी एक कर्मचारी का तबादला किया गया है.

जैमर सिस्टम को भी किया जाएगा बेहतर

तिहाड़ प्रशासन ने बताया कि जल्द ही जेलों में जैमर की व्यवस्था को भी ओर ज्यादा पुख्ता किया जाएगा. जेल अधिकारियों ने बताया कि जेलों में बदमाशों से मिलीभगत और उनको सामान देने की बातों को लेकर पहले भी कई बड़े अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है. इसके अलावा, जिस तरह से वर्तमान में फोन एवं ड्रग्स जेल के अंदर जा रही है, उसे देखते हुए जैमर हित कई अत्याधुनिक उपकरणों को लाने की भी कोशिश की जा रही है.

बीते दिनों मुंबई में हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या में साबरमती के सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है. उसी के इशारे पर विदेश में बैठे उसके गैंग के सदस्यों ने मुंबई में इस हत्या को अंजाम दिया था. इसके पहले सलमान खान के घर पर भी फायरिंग की गई थी, जिसे भी लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर ही अंजाम दिया गया था.

Yamuna Water Pollution: 'जहरीली राजनीति दिल्ली में...', BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का AAP पर बड़ा आरोप

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली HC के इस फैसले से विनेश फोगाट को राहत, WFI को दी 2 हफ्ते की डेडलाइन
दिल्ली HC के इस फैसले से विनेश फोगाट को राहत, WFI को दी 2 हफ्ते की डेडलाइन
दिल्ली: MCD स्कूलों में पढ़ाई के साथ मिलेगा संस्कारों का ज्ञान, टीम गठित
दिल्ली: MCD स्कूलों में पढ़ाई के साथ मिलेगा संस्कारों का ज्ञान, टीम गठित
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget