एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव से पहले AAP का बड़ा फैसला, सनातन सेवा समिति के सदस्यों की घोषणा की

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने हाल ही में सनातन सेवा समिति की घोषणा की थी. अब इसके स्टेट इंजार्च और प्रेसिडेंट का ऐलान पार्टी ने किया है.

AAP Sanatan Sewa Samitis: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने नवगठित सनातन सेवा समिति के सदस्यों की शुक्रवार (10 जनवरी) को घोषणा की. पार्टी ने घनेंद्र भारद्वाज को सनातन सेवा समिति का स्टेट इंचार्ज और विजय शर्मा को स्टेट प्रेसिडेंट नियुक्त किया.

पार्टी ने जितेंद्र शर्मा को स्टेट वर्किंग प्रेसिडेंट, सरदार राजेंद्र सिंह को स्टेट वाइस प्रेसिडेंट, ब्रजेश शर्मा को स्टेट संगठन मंत्री, मनीष गुप्ता और सरदार राजेंद्र सिंह को राज्य सचिव और दुष्यंत शर्मा को स्टेट ज्वाइंट सचिव नियुक्त किया है.

हाल ही में आप में BJP के मंदिर प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारी शामिल हुए थे. इनमें विजय शर्मा, जीतेन्द्र शर्मा, ब्रजेश शर्मा, मनीष गुप्ता, दुष्यन्त शर्मा और उदयकांत झा शामिल थे.

पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना

हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की थी. इसके तहत प्रतिमाह 18000 रुपये पुजारी और ग्रंथी को दिए जाएंगे. आप का कहना है कि बीजेपी इस योजना को रोकने में लगी हुई है. वहीं बीजेपी का कहना है कि आप को चुनाव से पहले ही पुजारी और ग्रंथी की क्यों याद आ रही है.

दिल्ली में पांच फरवरी को वोट डाले जाएंगे और आठ फरवरी को नतीजे आएंगे. चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को विधानसभा चुनाव की घोषणा की थी. इसके लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार गारंटी का ऐलान कर रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार (10 जनवरी) को ही एक चुनावी वादे में कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी के सत्ता में लौटने पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को निजी सुरक्षा गार्ड रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. 

केजरीवाल ने कहा, ''वित्तीय सहायता की राशि और नियुक्त किए जाने वाले गार्ड की संख्या के बारे में दिशानिर्देश बाद में तय किए जाएंगे.''

पूर्वांचली पर अरविंद केजरीवाल के बयान को लेकर संग्राम, प्रदर्शन कर रहे BJP कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Updates: दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget