एक्सप्लोरर

दिल्ली में भारी बारिश ने ले ली अब तक 11 लोगों की जान, वसंत विहार में मलबे से तीन मजदूरों के शव बरामद

Vasant Vihar Wall Collapse: दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि तीन मजदूरों के शव मलबे से निकाले गए हैं. दो की पहचान संतोष कुमार यादव और संतोष कुमार के रूप में की गई है.

Vasant Vihar Wall Collapse Update: दिल्ली में भारी बारिश के बीच वसंत विहार इलाके में एक निर्माण स्थल पर गिरी दीवार के मलबे से शनिवार (29 जून) को तीन मजदूरों के शव निकाले गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इसके साथ, दिल्ली में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. निर्माणाधीन दीवार शुक्रवार को गिर गई थी. घटना की सूचना सुबह करीब 5:30 बजे दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को दी गई.

डीएफएस अधिकारियों ने कहा कि तीन मजदूरों के शव मलबे से निकाले गए हैं. उनमें से दो की पहचान संतोष कुमार यादव (19) और संतोष कुमार (20) के रूप में की गई है. अधिकारियों ने बताया कि तीसरे मजदूर की पहचान दयाराम (45) के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी के साथ साइट पर काम करता था.

वसंत विहार में दीवार ढहने से 3 मजदूरों की मौत

मलबे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया और शवों को निकालने के लिए नींव के गड्ढे से पानी निकाला गया. अधिकारियों ने बताया कि शवों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. बाद में यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया कि मलबे में कोई और न फंसा हो. NDRF, दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और सिविक एजेंसियों की टीमों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया है.

बिहार के सुपौल के निवासी हैं दो मृतक

जानकारी के मुताबिक बिहार के सुपौल के रहने वाला संतोष कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. मृतक कुमार के रिश्तेदार सत्यवान ने कहा कि संतोष चार साल पहले काम की तलाश में दिल्ली आया था. वह निर्माण स्थलों पर काम करता था और बिहार में अपने माता-पिता को पैसे भेजता था. परिवार बहुत गरीब है। उन्होंने बताया कि वह दो सप्ताह पहले ही इस साइट पर काम में शामिल हुए थे. 

एक दूसरा संतोष, जो बिहार के सुपौल का ही रहने वाला है, के परिवार में उसके दो भाई और माता-पिता हैं. सत्यवान ने कहा, उनके दो भाई दिल्ली में एक अन्य निर्माण स्थल पर काम करते हैं। दयाराम उत्तर प्रदेश के झाँसी के मूल निवासी थे। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बेटे अपने परिवार के साथ यूपी में रहते हैं. 

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

वसंत विहार पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 288 (इमारतों को गिराने या मरम्मत के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 304ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया गया था. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्लॉट पर घर बनाने के लिए बेसमेंट का निर्माण किया गया था. ठेकेदार और प्लॉट के मालिक से पूछताछ की गई है और जांच जारी है.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में भारी बारिश के बीच मेट्रो ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 69 लाख लोगों को पहुंचाया मंजिल पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget