एक्सप्लोरर

दिल्ली में तूफान-बारिश से मेट्रो सेवा पर असर, ये लाइन हुईं प्रभावित, DMRC ने दी पूरी जानकारी

Delhi Metro Service: दिल्ली में आए तूफान और बारिश से मेट्रो सर्विस पर भी असर देखने को मिला. कई मेट्रो के रुक जाने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

Delhi Metro Service: दिल्ली में बुधवार (21 मई) की देर शाम आंधी-तूफान और बारिश ने मेट्रो की रफ्तार को भी धीमा कर दिया. मेट्रो में तकनीकी खराबी आने की वजह से कई लाइनों पर सेवाएं प्रभावित हुईं. वहीं अब इसको लेकर मेट्रो की तरफ से जानकारी आ गई है कि कहां-कहां असर हुआ है और कहां पर मेट्रो सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं.

डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "अचानक आए तूफान के कारण कुछ स्थानों पर ओएचई या बाहरी वस्तुओं के गिरने से मेट्रो ट्रैक पर कुछ नुकसान हुआ है, इसकी वजह से शहीद नगर, जहांगीरपुरी और निजामुद्दीन स्टेशनों के पास रेड, येलो और पिंक लाइनों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं. सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए इन वस्तुओं को हटाने और ओएचई को तत्काल बहाल करने की कोशिश जारी है.

पिंक लाइन पर परिचालन बहाल
डीएमआरसी ने बताया कि पिंक लाइन पर ट्रेन सेवाएं अब सामान्य रूप से चल रही हैं. वहीं ओएचई ब्रेकडाउन के कारण, रेड और येलो लाइन के निम्नलिखित खंडों पर ट्रेन सेवाओं को विनियमित किया गया है और एक ही लाइन पर संचालित किया जा रहा है.

- रेड लाइन: दिलशाद गार्डन से न्यू बस अड्डा

- येलो लाइन: विश्वविद्यालय से समयपुर बादली

इन लाइनों के शेष खंडों पर सेवाएं अप और डाउन दोनों लाइनों के माध्यम से चल रही हैं, लेकिन थोड़ी देरी हो रही है. वहीं अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं जो इस तूफान से प्रभावित नहीं हैं, सामान्य रूप से चल रही हैं.

ब्लू लाइन में भी आई थी तकनीकी खराबी
वहीं इससे पहले बुधवार (21 मई) को सुबह दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर द्वारका और जनकपुरी पश्चिम के बीच सेवाएं तकनीकी खराबी के कारण देरी के बाद फिर से शुरू हो गई. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी खामी के चलते यात्रियों को थोड़ी देर के लिए असुविधा हुई, लेकिन रखरखाव टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया और समस्या का समाधान कर मेट्रो सेवा का संचालन सामान्य कर दिया गया.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget