एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR में तेज आंधी के साथ बारिश, ओले भी गिरे, मेट्रो पर असर, ट्रैफिक जाम

Rain In Delhi: दिल्ली में तेज आंधी के बाद बारिश के बाद मौसम बदल गया. हालांकि इस बारिश ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी. इस बारिश से मेट्रो पर असर पड़ा है वहीं गाड़ियों की रफ्तार भी स्लो हो गई है.

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में तेज आंधी के बाद बारिश से मौसम बदल गया है. देर शाम आठ बजे तेज बारिश के साथ कई जगहों पर ओले भी गिरे. हालांकि इस बारिश ने जहां गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई वहीं दूसरी तरफ दिल्लीवासियों के लिए दिक्कतें भी पैदा कर दी हैं. जहां धूल से लोग परेशान हैं वहीं बारिश के चलते मेट्रो सर्विस पर असर पड़ा है साथ ही सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी हो गई है. इस तेज आंधी और बरसात ने लोगों की परेशानी में इजाफा कर दिया है.

मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में तेज आंधी के कारण छज्जा गिर गया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा दो पहिया वाहन मलबे के नीचे दबे हुए हैं. घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं नोएडा में तेज आंधी के चलते सड़क पर लगी होल्डिंग बोर्ड गिर गए तो कहीं सैकड़ों पेड़ टूट गए. आंधी की वजह से शहर की रफ्तार धीमी हो गई है.

 

 

रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 60 किमी से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली और इसके थोड़ी ही देर बाद तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का भी सिलसिला शुरू हो गया. कड़कड़ाती बिजली के साथ ओले भी गिरे हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए शाम 8 बजे से लेकर 9:30 बजे तक रेड अलर्ट भी जारी किया है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ आंधी चलने की संभावना है.
 
मौसम विभाग ने किया था आंधी-बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया था. उसके बाद बुधवार (21 मई) को देर शाम तेज आंधी के बाद बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा आईएमडी ने तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

दिल्ली के अलावा एनसीआर में शामिल नोएडा और गाजियाबाद में भी अगले दो दिन आंधी और बारिश के आसार हैं. यानी अगले दो दिन तक दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन उमस से लोगों को परेशानी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 22 और 23 मई को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री तक रह सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget