एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए पहली लिस्ट जारी, बच्चे के दाखिले के लिए जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

एंट्री लेवल की कक्षा में बच्चों के दाखिले के लिए जिन अभिभावकों ने निजी स्कूलों में आवेदन दिया था, उसके बाद उन आवेदनों में से स्कूलों की ओर से चुने गए बच्चों की पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई है.

Delhi News: शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दिल्ली के निजी स्कूलों में एंट्री लेवल (नर्सरी, केजी और पहली) कक्षाओं में दाखिला शुरू हो गया है. शुक्रवार को दिल्ली के निजी स्कूलों की ओर से पहली सूची जारी कर दी गई. इस प्रक्रिया के अंतर्गत स्कूलों की ओर से चुने गए छात्रों की सूची अपने अपने स्कूल के नोटिस बोर्ड और आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दी गई है, जहां से आप अपने बच्चे का नाम देखकर स्कूल में दाखिले के लिए जा सकते हैं.

5 से 12 फरवरी तक दर्ज कराई जा सकती है शिकायत

एंट्री लेवल की कक्षा में बच्चों के दाखिले के लिए जिन अभिभावकों ने अलग-अलग निजी स्कूलों में आवेदन दिया था, उसके बाद उन आवेदनों में से स्कूलों की ओर से चुने गए बच्चों की पहली सूची 4 फरवरी यानी शुक्रवार को जारी कर दी गई है. जिसके बाद अभिभावक स्कूल जाकर अपने बच्चे का एडमिशन करा सकते हैं. स्कूलों की ओर से अभिभावकों को SMS और ईमेल के जरिए भी जानकारी दी जा रही है. शिक्षा निदेशालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक विद्यालयों की और से जारी की गई सूची से यदि कोई अभिभावक संतुष्ट नहीं होते हैं तो वह 5 से 12 फरवरी तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिला संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए एक समिति का भी गठन किया गया है. जो कि दाखिले को लेकर अभिभावकों की पूरी मदद करेगी.

एडमिशन कराने जा रहे हैं तो ले जाए ये डाक्यूमेंट

इसके अलावा निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली क्लास में दाखिले के लिए दूसरी सूची 21 फरवरी को जारी की जाएगी. शिक्षा निदेशालय के मुताबिक नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च तक 4 वर्ष से कम होनी चाहिए, जबकि केजी में दाखिले के लिए 31 मार्च तक 5 वर्ष से कम और पहली क्लास में दाखिले के लिए 31 मार्च तक 6 वर्ष से कम होनी चाहिए. इसके साथ ही जब आप स्कूल में दाखिले के लिए जा रहे हैं तो बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावक माता या पिता का पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली का बिल, पासपोर्ट समेत सभी अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं.

यह भी पढ़ें-

India Gate पर नहीं दिख रही थी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम मूर्ति, अब संस्कृति मंत्रालय ने बताई वजह

EMI नहीं चुकाने पर घर खरीदारों को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, कड़ी कार्रवाई करने पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget