एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिल्ली में जानलेवा हुआ प्रदूषण का स्तर, एक्यूआई 467 के पार, जानें IMD का अपडेट

Delhi AQI: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर रेड जोन में रहने की संभावना है. सुबह के समय 12 केंद्रों पर एक्यूआई 302 से 467 के बीच दर्ज किया गया. 

Delhi Air Pollution: दिल्ली प्रदूषण का स्तर अब बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. दिल्ली में लगातार पांचवें दिन यानि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सुबह छह बजे के करीब एक दर्जन से ज्यादा क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया. आईटीआई जहांगीरपुरी और मुंडका में एक्यूआई (AQI) सबसे दर्ज किया गया. दोनों स्थानों पर एक्यूआई क्रमश: 467 और 445 रहा. 

 दिल्ली वालों को लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी ‘खराब’ वायु गुणवत्ता का सामना करना पड़ा था. गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में 13 निगरानी केंद्रों पर संकेतक ‘रेड जोन’ में दर्ज किए गए थे. 

जहांगीरपुरी में हालत सबसे खराब 

​दिल्ली में शुक्रवार सुबह छह बजे के गरीब प्रदूषण का स्तर डराने वाले स्तर पर पहुंच गया. आईटीआई जहांगीरपुरी में 467, मुंडका में 445, डीआईटी में 386, न्यू सरुप नगर में 372, प्रशांत विहार में 362, आईपी एक्सटेंसन में 356, इहबास में 353, आनंद विहार में 353, पूठ खुर्द में 352, भलस्वा लैंडफिल में 327, कोहट इन्क्लेव में 327, रोहिणी सेक्टर 7 में 325, नरेला 314, मुस्तफाबाद 305, रोहिणी सेक्टर 15 में 305, रोहिणी सेक्टर 30 में 302 दर्ज किया गया. 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार गुरुवार को 13 (वायु गुणवत्ता) निगरानी केंद्रों जैसे अशोक विहार, द्वारका सेक्टर 8, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, रोहिणी, बवाना, बुराड़ी, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, ओखला फेज 2, शादीपुर और विवेक विहार में ‘रीडिंग’ 300 से ऊपर दर्ज की गई.

दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता लगातार चौथे दिन भी ‘खराब’ श्रेणी में रही तथा शाम 4 बजे 24 घंटे की औसत ‘रीडिंग’ 285 दर्ज की गई.

आज मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 23 अक्टूबर दिल्ली में मौसम साफ रहेगा. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 18 रहने की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है था. गुरुवार को सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत और 55 प्रतिशत के बीच रही, जबकि न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.

बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 तक को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक को ‘मध्यम’, 201 से 300 तक को ‘खराब’, 301 से 400 तक को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 तक को ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी का डोर टू डोर अभियान शुरू, सौरभ भारद्वाज ने घर-घर जाकर बांटी केजरीवाल की चिट्ठी

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पेपर लीक पर STF का गठन, DCP क्राइम ब्रांच करेंगे अगुवाई
Live: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पेपर लीक पर STF का गठन, DCP क्राइम ब्रांच करेंगे अगुवाई
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget