एक्सप्लोरर

दिल्ली में आम आदमी पार्टी का डोर टू डोर अभियान शुरू, सौरभ भारद्वाज ने घर-घर जाकर बांटी केजरीवाल की चिट्ठी

Delhi News: आप ने अपने जनसंपर्क अभियान में घर-घर जाकर केजरीवाल का पत्र बांटा, जिसमें उनकी गिरफ्तारी और दिल्ली शासन को नुकसान पहुंचाने का बीजेपी पर आरोप लगाया गया है.

Aam Aadmi Party News: आम आदमी पार्टी के जन संपर्क अभियान के तहत आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अपने निर्वाचन क्षेत्र ग्रेटर कैलाश विधानसभा के जगदंबा कैंप से इस अभियान की शुरुआत की.

सौरभ भारद्वाज ने घर-घर जाकर लोगों को अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली की जनता के नाम लिखी चिट्ठी बांटी और साथ ही साथ लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया कि आखिर अरविंद केजरीवाल को इतने महीनो तक जेल में रखने के पीछे का सच क्या है.

'बीजेपी गवर्निंग मॉडल को बर्बाद करना चाहती है'
सौरभ भारद्वाज ने लोगों को बताया कि कैसे एक षड्यंत्र करके झूठे मुकदमे में अरविंद केजरीवाल को फंसा कर इतने महीनो तक जेल में बंद रखा गया और उनको जेल में बंद रखने के पीछे केंद्र में बैठी बीजेपी सरकार का असली मकसद क्या था. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी शासित 22 राज्यों में रहने वाले लोग बीजेपी से दिल्ली जैसी सुविधाओं की मांग करते हैं, इसीलिए भारतीय जनता पार्टी शासित केंद्र सरकार दिल्ली के गवर्निंग मॉडल को बर्बाद करना चाहती है, ताकि अन्य बीजेपी शासित राज्यों के लोगों को जवाब ना देना पड़े. 

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि AAP का डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा. इस अभियान के तहत पूरी विधानसभा में हर एक क्षेत्र में घर-घर जाकर अरविंद केजरीवाल की यह चिट्ठी जनता को पहुंचाई जाएगी. साथ ही साथ लोगों से बातचीत कर उनको अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के पीछे केंद्र में बैठी बीजेपी सरकार की असली मंशा का खुलासा किया जाएगा.

'अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी में  दिया है जवाब'
जनसंपर्क अभियान के दौरान एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जनता सभी बातों को भली-भांति जानती है और यह अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी जो हम लोगों के बीच घर-घर जाकर बांट रहे हैं, इसमें अरविंद केजरीवाल ने उस बात का जवाब दिया है, जो प्रश्न जनता के मन में अभी तक था, कि एक झूठे मुकदमे में अरविंद केजरीवाल को इतने महीनो तक क्यों बंद रखा गया? क्यों उनको दी जाने वाली इंसुलिन बंद की गई? क्यों उन्हें मारने की कोशिश की गई ?

'पूरे सिस्टम को की गई है ठप करने की कोशिश'
सोरभ भारद्वाज ने कहा कि चिट्ठी में अरविंद केजरीवाल ने बताया है, ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उनकी गिरफ्तारी के बाद पीछे से दिल्ली के पूरे सिस्टम को ठप करने की कोशिश की गई . अस्पतालों की दवाइयां को रोका गया, मोहल्ला क्लीनिकों में होने वाले मुफ्त टेस्ट को रोका गया, बुजुर्गों की पेंशन चार महीने तक रोकी गई, डॉक्टरों का वेतन रोका गया, पानी, सीवर के और सड़कों के निर्माण के कार्य रोके गए .

सोरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि अब जब केजरीवाल जी जेल से बाहर आ गए हैं, तो यह सभी काम दोबारा से शुरू हो गए हैं . सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र में बैठी बीजेपी सरकार को इन सभी कामों से अब तकलीफ हो रही है . इसलिए अब उनकी कोशिश है कि, किसी भी तरह से दिल्ली की सत्ता को हथिया कर दिल्ली का वह मॉडल जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. उसे ठप किया जाए. उन्होंने कहा कि, यही सब बातें हम केजरीवाल की इस चिट्ठी के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को समझा रहे हैं और लोग इस बात को भली भांति समझ भी रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Noida: स्कूल के स्टाफ ने मासूम का किया कई बार उत्पीड़न, छड़ी से प्राइवेट पार्ट पर मारा, गिरफ्तार

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget