दिल्ली प्रोटेस्ट कवर करने के लिए पत्रकारों के लिए गाइडलाइंस, पढ़ लें पुलिस की एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक कवरेज पर जाने वाले पत्रकारों को अपने संस्थान का वैध ID कार्ड रखना होगा. इसके साथ ही दूरी बनाकर कवरेज और रिकॉर्डिंग करने की सलाह दी गई है.

प्रदर्शन की कवरेज करने वाले सभी पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है. पुलिस के मुताबिक, कवरेज पर जाने वाले पत्रकारों को अपने संस्थान का वैध ID कार्ड या PIB / DIP का मान्यता प्राप्त कार्ड साथ रखना होगा.
पहचान के लिए सभी पत्रकारों को अपना ID कार्ड हर समय सामने और साफ दिखाई देने वाली जगह पर लगाए रखना होगा, ताकि मौके पर मौजूद पुलिस उन्हें आसानी से पहचान सके.
The story matters, So does how you get it! Guidelines for journalists. #DPUpdates #EthicsofJournalism https://t.co/Uu4nguCbJk
— Delhi Police (@DelhiPolice) October 5, 2026
दूरी बनाकर कवरेज और रिकॉर्डिंग करने की सलाह
साथ ही पत्रकारों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनकी मौजूदगी या गतिविधि से पुलिस ऑपरेशन या जवानों की आवाजाही में कोई बाधा न आए. तनावपूर्ण स्थिति के दौरान पत्रकारों को सुरक्षित दूरी बनाकर कवरेज और रिकॉर्डिंग करने और खुद को प्रदर्शनकारियों से अलग रखने की सलाह दी गई है.
'महिला प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट के आरोप निराधार'
उधर, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में हाल में हुए प्रदर्शनों के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट के आरोपों को सोमवार (05 अक्टूबर) को खारिज कर दिया. नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा ने कहा, ''कुछ सोशल मीडिया हैंडल दावा कर रहे हैं कि महिला प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की गई. ये आरोप निराधार और भ्रामक हैं. महिला प्रदर्शनकारियों से महिला कर्मियों द्वारा निपटा जाता है तथा उनके साथ सम्मान के साथ व्यवहार किया जाता है.''
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना और छोड़ना, यह सबकुछ कानून और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार किया गया. डीसीपी ने कहा, 'जिन पुरुष प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था, उन्हें कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर छोड़ दिया गया. इससे इतर किया गया कोई भी दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है और घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाता है.”
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत का प्रमोशन, दीपके बोले, 'छेड़छाड़ का इनाम?'






















