एक्सप्लोरर

दिल्ली में 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों का जखीरा बरामद, 6 गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त से पहले बिलाल खान के नेतृत्व में अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया. पुलिस ने एक फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद हुए.

राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अवैध हथियार बनाने और सप्लाई करने वाले गैंग पर्दाफाश किया है. दिल्ली पुलिस ने गैंग मास्टरमाइंड बिलाल खान उर्फ बिल्ला समेत छह लोगों को अरेस्ट किया है. दिल्ली पुलिस में हथियारों की फैक्ट्री से भारी मात्रा में देसी कट्टे आधा बने हुए हथियार और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले औजार जब्त किए हैं.

द्वारका में हथियार की डिलीवरी से पर्दाफ़ाश

दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच को एक सूचना मिली थी कि बिलाल द्वारका के बामनोली इलाके में हथियारों की सप्लाई देने वाला है. इस सूचना के बाद दिल्ली पुलिस में 27 जुलाई की रात को जाल बिछाकर बिलाल को चोरी की स्कूटी के साथ आठ सिंगल शॉट पिस्टल के साथ अरेस्ट कर लिया. आरोपी के खिलाफ क्राइम ब्रांच में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज का पुलिस हिरासत में लिया गया.

राजस्थान की पहाड़ियों में छुपी थी हथियारों की फैक्ट्री

दिल्ली पुलिस की पूछताछ के बाद बिलाल ने खुलासा किया है कि उसकी अवैध अवैध फैक्ट्री राजस्थान के डीग में है. दिल्ली पुलिस ने 30 जुलाई को छापेमारी कर फैक्ट्री से भारी मात्रा में सिंगल शॉट पिस्टल, आधा बना हुआ हथियार, राइफल के पुर्जे ग्राइंडर मशीन समेत हथियार बनाने वाले दर्जनों उपकरण बरामद किए.

मेवात से दिल्ली तक का हथियार किंगपिन था बिलाल

दिल्ली पुलिस के मुताबिक बिलाल खान मूल रूप से भरतपुर का रहने वाला है. उसने 2017 में अपने चाचा से हथियार बनाना सीखा और 2018 से खुद हथियार बनाने का काम शुरू कर दिया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक शुरुआत में मांग पर सीमित संख्या में कट्टे बनाए जाते थे. लेकिन धीरे-धीरे उसने एक संगठित नेटवर्क खड़ा किया और दिल्ली एनसीआर के गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई करने लगा. दिल्ली पुलिस के मुताबिक बिलाल का भाई असगर भी फर्नीचर की आड़ में इसी धंधे में शामिल था और साल 2022 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल में उसे हथियारों के साथ पकड़ा था.

जल्द पैसा कमाने लत से अपराध की ओर बढ़ा साहिल

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस गैंग का एक और सदस्य साहिल भी पकड़ा गया है. जो पहले नशे का आदी था और जल्द पैसे कमाने की वजह से अपराध की दुनिया मे उतर गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक साहिल ओएलएक्स के माध्यम से लोगों को ठगता था. इसके बाद वह बिल्ला के संपर्क में आया और हथियारों की बिक्री में एक्टिव हो गया. उसकी भूमिका खरीदारों की तलाश और डिलीवरी में प्रमुख थी.

दिल्ली पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े चार अन्य लोग रविंद्र, मुस्ताक ,पवन और रहीश को पहले ही अरेस्ट कर चुकी है.इनके पास से बरामद पिस्तौल भी बिल्ला द्वारा बनाए गए थे. जो रहीश के जरिए सप्लाई किए गए थे.

दिल्ली पुलिस की जांच जारी

दिल्ली पुलिस के द्वारा 15 अगस्त से पहले हथियारों का एक बड़ा जखीरा पकड़ा जाना एक बड़ी सफलता दर्शाता है. वही दिल्ली पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उनके इस पूरे नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं, और इन हथियारों की सप्लाई दिल्ली एनसीआर में किन-किन लोगों को की जा रही थी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget