एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली महिला आयोग ने MCD कमिश्नर को जारी किया समन, जानें वजह

Delhi Women Commission: दिल्ली महिला आयोग ने स्कूलों की सुरक्षा के मामले में निगम आयुक्त को समन जारी किया है. जिसके लिए 9 जून तक उन्हें रिपोर्ट पेश करनी होगी

Delhi News: दिल्ली महिला आयोग (Delhi Women Commission) ने दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation)  के स्कूलों की सुरक्षा के मामले में निगम आयुक्त को समन जारी किया है. दिल्ली के प्राथमिक विद्यालयों में लड़कियों की सुरक्षा की स्थिति की जांच आयोग ने शुरू की है और मई महीने में निगम द्वारा संचालित 4 प्राथमिक विद्यालयों का आयोग दौरा कर चुका है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने निगम आयुक्त को मामले में की गई कार्रवाई रिपोर्ट के साथ संबंधित फाइलों और दस्तावेजों के साथ 9 जून को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन किया है.

क्या है पूरा मामला?

आयोग ने 23 मई को नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी कर मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी. हालांकि, इस गंभीर और संवेदनशील मुद्दे में नगर निगम द्वारा उठाए गए तत्काल कदमों की विस्तृत जानकारी देने के बजाय, निगम ने आयोग से अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए दो महीने का समय मांगा है और देरी के लिए हाल ही में हुए तीनों नगर निगमों के एकीकरण का हवाला दिया है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, यह बहुत ही चकित करने वाला है कि हमारी रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई के बजाय, दिल्ली नगर निगम ने प्राथमिक छात्रों की सुरक्षा की तरफ से आंखें मूंद ली हैं.

नगर निगम के अधिकारियों की उदासीनता ने लाखों बच्चों की जान दांव पर लगा दी है और अब आयोग को जवाब देने के लिए दो महीने का समय मांगा है.गलत प्रबंधन और लापरवाही के लिए कोई बहाना नहीं हो सकता है और हम नगर निगम को ऐसे नहीं जाने देंगे. मैंने नगर निगम आयुक्त को एक सप्ताह के भीतर आयोग के समक्ष पेश होने और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट देने के लिए समन जारी किया है.

नगर निगम महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने में विफल रहा

आयोग ने अब नगर निगम आयुक्त को समन जारी कर विस्तृत जवाब देने के साथ-साथ उस फाइल की कॉपी मांगी है जिस पर आयोग द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था. आयोग ने अपने समन में कहा है कि, नगर निगम स्कूलों में खतरनाक परिस्थितियों में पढ़ने वाली छात्राओं सहित लाखों छात्रों को गंभीर खतरे का सामना करने के बावजूद नगर निगम इतनी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने में विफल रहा है.

आयोग ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की है कि, विभाग ने अभी तक आयोग द्वारा दौरा किए गए स्कूलों की दयनीय स्थिति में सुधार के लिए गंभीर कदम नहीं उठाए हैं. आयोग ने कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि नगर निगम इन स्कूलों की निराशाजनक और असुरक्षित स्थितियों को सुधारने के लिए गंभीर नहीं है और मांगी गई जानकारी देने में नगर निगम की विफलता निगम में गंभीर प्रशासनिक कुप्रबंधन और दुखद स्थिति को दर्शाता है.

आयोग ने आगे कहा है कि नगर निगम से अपेक्षा की जाती है कि स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा के मुद्दे पर तेजी से कार्रवाई करे और तुरंत सुधारात्मक उपाय करने किये जाएं. आयोग ने अपने समन में कहा है कि नगर निगम स्कूलों में व्याप्त कमियों को सुधारने में किसी भी तरह की देरी के लिए निगम आयुक्त का कार्यालय घोर आपराधिक लापरवाही के लिए जिम्मेदार होगा.

दरअसल आयोग की टीम ने स्कूल भवनों का निरीक्षण के दौरान छात्रों, शिक्षकों और स्कूल के अन्य कर्मचारियों के साथ बातचीत भी की. निरीक्षण के दौरान आयोग द्वारा कई स्पष्ट अनियमितताएं और महत्वपूर्ण कमियां देखी गईं. यह देखा गया कि स्कूल भवनों में से 800 बच्चों वाले एक स्कूल का छज्जा क्षतिग्रस्त होने के कारण स्कूल को नगर निगम द्वारा उपयोग के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था.एक स्कूल के मैदान से इस्तेमाल की गई नशीली दवाएं और शराब की बोतलें बरामद की गईं. एक स्कूल में शौचालय बंद पाए गए और लड़कियां खुले में शौच करने के लिए मजबूर थीं. स्कूलों में सीसीटीवी और सुरक्षा गार्ड नहीं थे.

ये भी पढ़े:-

Ballia News: नाले के निर्माण को लेकर इंजीनियर ने ठेकेदार को दिया अल्टीमेटम, कहा- 10 जून से पहले नहीं बना तो...

Aligarh News: प्रोफेसर ने कॉलेज के बगीचे में पढ़ी नमाज, अब अनिवार्य छुट्टी पर भेजा गया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में फिलहाल टैक्सी-ऑटो की नहीं होगी हड़ताल, ट्रांसपोर्ट यूनियन बोली- '10 दिन के अंदर...'
दिल्ली-NCR में फिलहाल टैक्सी-ऑटो की नहीं होगी हड़ताल, ट्रांसपोर्ट यूनियन बोली- '10 दिन के अंदर...'
Delhi: पंखा रोड-डाबरी के बीच बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, सफर होगा सुपरफास्ट
दिल्ली: पंखा रोड-डाबरी के बीच बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, सफर होगा सुपरफास्ट
दिल्ली हाईकोर्ट का अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेताओं को नोटिस, अवमानना केस में जवाब तलब
दिल्ली हाईकोर्ट का अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेताओं को नोटिस, अवमानना केस में जवाब तलब
दिल्ली-NCR में टैक्सी-ऑटो चालकों का 3 दिन का चक्का जाम, 21 मई से हड़ताल का ऐलान
दिल्ली-NCR में टैक्सी-ऑटो चालकों का 3 दिन का चक्का जाम, 21 मई से हड़ताल का ऐलान

वीडियोज

ट्रंप के बयान से दुनिया में भौचाल!
यहां जानिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम
फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत! जानिए अब आपके बजट पर कितना पड़ेगा असर?
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
'आनंद मोहन को इलाज की जरूरत', निशांत को स्वास्थ्य विभाग दिए जाने पर JDU की दो टूक
'आनंद मोहन को इलाज की जरूरत', निशांत को स्वास्थ्य विभाग दिए जाने पर JDU की दो टूक
'हम फिलिस्तीन या क्यूबा नहीं, सरकार चाहे जितनी...', PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार को तहसीन पूनावाला का जवाब
'हम फिलिस्तीन या क्यूबा नहीं, सरकार चाहे जितनी...', नॉर्वे की पत्रकार को तहसीन पूनावाला का जवाब
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
Explained: 166 जलाशयों में महज 34.45% पानी, डैम-नदियां सूखीं! 45 डिग्री गर्मी में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
166 जलाशयों में महज 34.45% पानी! 45 डिग्री में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
Video: जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
Weak Immunity: खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
Embed widget