एक्सप्लोरर

Delhi Weather Live: दिल्ली-NCR में भारी बारिश के बाद जगह-जगह जलजमाव, सड़कों पर गाड़ियां खराब, 4 की मौत

Delhi Weather Thunderstorm Rain Live: मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान घर में ही रहने की सलाह दी गई है. साथ ही कहा गया है कि खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें.

Key Events
Delhi NCR Weather Today Live Updates Heavy Rains Thunderstorm IMD Red Alert   Delhi Weather Live: दिल्ली-NCR में भारी बारिश के बाद जगह-जगह जलजमाव, सड़कों पर गाड़ियां खराब, 4 की मौत
दिल्ली में बारिश के लाइव अपडेट्स
Source : ANI

Background

Delhi Weather Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार (दो मई) की सुबह से ही मौसम काफी खराब हो गया. पहले तेज हवाएं और आंधी चलीं और फिर काफी देर तक मूसलाधार बारिश ने सड़कों का हाल खराब कर दिया. जगह-जगह पेड़ गिर गए और सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया है. पूरे दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर और पेड़ों को नुकसान पहुंचा है. 

दिल्ली में शुक्रवार (2 मई) की सुबह गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान परिचालन प्रभावित हुआ. हवाई अड्डे का संचालन करने वाले ‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ ने बताया कि खराब मौसम की वजह से कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं. 

मिंटो ब्रिज में भरा पानी, गाड़ियां खराब
मिंटो ब्रिज की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि इस बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी. अभी थोड़ी ठंड है. अंडरपास में पानी भरा हुआ है, बाइक और ऑटो वहां खराब हो रहे हैं. वहां जलभराव है. दिन में तापमान बढ़ रहा था, लेकिन अब मौसम काफी ठंडा है.

द्वारका में चार लोगों की मौत
दिल्ली के द्वारका के खरखरी नहर गांव में सुबह तेज हवाओं के कारण खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. मृतक की पहचान 26 वर्षीय ज्योति और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है. उनके पति अजय को मामूली चोटें आई हैं.

14:27 PM (IST)  •  02 May 2025

Delhi Weather Thunderstorm Live: 'दिल्ली में 12 घंटे से लाइट नहीं'- आतिशी

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, "एक तरफ़ पूरी दिल्ली में जल भराव है दूसरी तरफ़, दिल्ली के बहुत से इलाकों में 10-12 घंटों से बिजली नहीं है. बीजेपी की 4-इंजन की सरकार ने मात्र 2 महीने में दिल्ली में बिजली-पानी-सीवर की सारी व्यवस्था ठप्प कर दी है. अगर रेखा गुप्ता अपना समय दिल्ली वालों के लिए काम करने में लगाएं न कि सिर्फ अरविंद केजरीवाल को गाली देने में तो शायद दिल्ली इतनी जल्दी ठप्प न हो." 

12:55 PM (IST)  •  02 May 2025

Delhi Weather Thunderstorm Live: चार लोगों की मौत पर सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका में हुई चार लोगों की मौत पर शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''खरखड़ी नाहर गांव, नजफगढ़ में तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दुखद मृत्यु और एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है. मैं दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें तथा घायल व्यक्ति को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. इस कठिन समय में दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. जिला प्रशासन को हर आवश्यक सहायता तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.''

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget