एक्सप्लोरर

दिल्ली एनसीआर में ऑटो-टैक्सी हड़ताल ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी, वाहन चालकों की मनमानी जेब पर भारी 

Delhi Auto Taxi Strike: दिल्ली ऑटो-टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन के उपाध्यक्ष आर एस राठौर का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में यात्रियों को हो रही परेशानी के लिए एग्रीगेटर कंपनियां जिम्मेदार.

Delhi Auto Taxi Strike: ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन के आह्वान पर दिल्ली-एनसीआर में आज (22 अगस्त) की सुबह से दो दिनों के लिए चक्का-जाम जाम जारी है. गुरुवार सुबह से ही इसका असर देखा जा रहा है. आज हड़ताल की वजह से लोगों को ऑटो-टैक्सी बहुत कम मिल रहा है. काफी देर तक प्रयास करने के बाद ऑटो-टैक्सी मिलने के बाद उसके चालक मनमाने ​चार्ज वसूल रहे हैं, जो यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा है.
 
बता दें कि दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने 22 से 23 अगस्त  2024 तक दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर ऑटो-टैक्सी पूरी तरह से बंद रखने का फैसला लिया है. ऑटो-टैक्सी यूनियन की अपील पर जारी हड़ताल की वजह से दैनिक यात्रियों समेत अन्य यात्रा योजना दे बाहर निकलने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

'ऑटो चालक मनमाना पैसा मांग रहे हैं'

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टैक्सी का इंतजार कर रहे यात्री सौरभ ने कहा, "टैक्सी नहीं मिल रही है, काफी समय से ऑनलाइन कैब भी बुक करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन बुकिंग नहीं हो रही है. ऑटो चालक मनमाना पैसा मांग रहे हैं."

'बंद हो ऐप आधारित गाड़ियों का संचालन'

दिल्ली ऑटो-टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन के उपाध्यक्ष आर एस राठौर ने कहा, "यात्रियों को टैक्सी नहीं मिल रही है. टैक्सी न मिलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है. इसके लिए  एग्रीगेटर कंपनियां जिम्मेंदार हैं, जो गैर कानूनी तरीके से चल रही हैं. राठौर ने कहा​ि क हमारे चालकों को सही पैसा नहीं मिल रहा है. हमने दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है. अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम आगे भी प्रदर्शन करेंगे. हमारी मांग है ऐप आधारित गाड़ियों को बंद किया जाए."

हड़ताल क्यों?

दिल्ली एनसीआर की लगभग चार लाख टैक्सियां कल तकसड़कों पर नहीं उतरेंगी. दो दिवसीय हड़ताल में टैक्सी चालक सेना यूनियन, दिल्ली ऑटो ट्राइसाइकिल चालक यूनियन, राजधानी टूरिस्ट चालक यूनियन आदि सहित 15 से अधिक यूनियनें शामिल हैं.

ये यूनियनें मुख्य रूप से ओला और उबर जैसी ऐप-आधारित कैब सेवाओं के प्रभाव का विरोध कर रही हैं. कैब-हेलिंग ऐप की लोकप्रियता ने दिल्ली-एनसीआर के ऑटो और टैक्सियों की कमाई में कटौती की है. साथ ही भारी कमीशन भी लगाया है.

प्रदर्शनकारी यूनियनों के नेताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकारें इस मुद्दे को हल करने में विफल रही हैं. टैक्सी यूनियन के नेताओं ने इस मामले में सरकार के हस्तक्षेप की मांग की है.

दिल्ली पुलिस ने अल कायदा मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 17 ठिकानों पर दबिश, झारखंड का डॉक्टर है 'मास्टमाइंड'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

22 करोड़ मोटरसाइकिलें और 8 करोड़ कारें कबाड़ हो जाएंगी... E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का दावा
22 करोड़ मोटरसाइकिलें और 8 करोड़ कारें कबाड़ हो जाएंगी... E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का दावा
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू, लोगों को उमस वाली गर्मी से मिली राहत
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू, लोगों को उमस वाली गर्मी से मिली राहत
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की बेटियों को रेखा सरकार का तोहफा, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये
रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की बेटियों को रेखा सरकार का तोहफा, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

वीडियोज

Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget