एक्सप्लोरर

Delhi-NCR: पलवल-नई दिल्ली के बीच आज से दौड़ेंगी 8 शटल ट्रेनें, क्या रहेगी टाइमिंग यहां लें पूरी जानकारी

Delhi: इन ट्रेनों के शुरू होने से हजारों दैनिक ट्रेन यात्रियों को फायदा मिलेगा, अभी पलवल से नई दिल्ली के बीच कुल 14 लोकल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. अब कुल मिलाकर ट्रेनों की संख्या 22 हो जाएगी.

Delhi-NCR News: पलवल से नई दिल्ली आने-जाने वाले दैनिक रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है, दरअसल रेलवे बोर्ड ने कोरोना काल में बंद पड़ी 8 और ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. यानी बुधवार से पलवल, नई दिल्ली, शकूरबस्ती और गाजियाबाद के बीच और ट्रेनें चलेंगी, जिसका सीधा फायदा दैनिक रेल यात्रियों को मिलेगा. अभी पलवल से नई दिल्ली के बीच कुल  14 लोकल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. नई ट्रेनों को मिलाकर ट्रेनों की कुल संख्या 22 हो जाएगी. नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम  (एनटीईएस) ऐप के सर्वर पर मंगलवार देर रात सभी ट्रेनों की जानकारी अपलोड कर दी गई है.

किराए में नहीं किया गया कोई बदलाव
वहीं उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि शटल ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी सामान्य किराया 30 से 45 रुपए तक ही है. यदि किसी यात्री को  पलवल से नई दिल्ली जाना है तो उसे 35 रुपए का टिकट कटाना होगा, वहीं इसके आगे 40 और गाजियाबाद तक का किराया 45 रुपए है. बात यदि एमएसटी की करें तो पलवल से नई दिल्ली तक का एक माह का किराया 270 रुपए है, जबकि तीन माह का किराया 730 रुपए है,वहीं पलवल से फरीदाबाद का एक माह का एमएसटी 185 रुपए और तीन माह का एमएसटी 500 रुपए है.

22 मार्च को बंद कर दी गई थीं ट्रेनें
बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते 22 मार्च 2020 को देशभर में जनका कर्फ्यू का ऐलान हुआ था, इसके साथ ही संक्रमण को रोकने के लिए नई दिल्ली-पलवल सेक्शन के बीच चलने वाली ट्रेनों को बंद कर दिया गया था.

आज से शुरू हुईं ये अतिरिक्त ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर    कहां से कहां तक               चलने का समय
  • 04968    गाजियाबाद से पलवल          शाम 5.10 बजे
  • 04445    पलवल से शकूरबस्ती          रात 10.20 बजे
  • 04960     शकूरबस्ती से बल्लभगढ़     सुबह 5.50 बजे
  • 04915    बल्लभगढ़ से शकूरबस्ती      सुबह 8.05 बजे
  • 04911   पलवल से गाजियाबाद           सुबह 11.05 बजे
  • 04921     पलवल से दिल्ली               सुबह 7.55 बजे
  • 04965       पलवल से नई दिल्ली            सुबह 8.15 बजे
  • 04966          नई दिल्ली से पलवल         शाम 5.50 बजे 

यह भी पढ़ें:

Delhi: राजधानी में सामने आ रहे Hand Foot Mouth Disease के केस, स्कूलों ने जारी की एडवाइजरी

SSC CPO Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस, CAPF SI भर्ती के लिए आज से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, ये है लास्ट डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget