एक्सप्लोरर

Delhi: येलो लाइन पर तकनीकी खराबी, घंटों फंसे रहे यात्री, DMRC का आया बयान

Delhi Metro: डीएमआरसी ने बयान जारी कर कहा कि समस्या को जल्द ही दूर कर लिया गया और सेवाएं सामान्य हो गईं. सुबह के समय कुछ समय के लिए तकनीकी दिक्कत आई थी.

दिल्ली में शुक्रवार सुबह येलो लाइन की मेट्रो सेवाओं में आई तकनीकी खराबी ने हजारों यात्रियों को परेशानी में डाल दिया. सुबह 7:25 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ट्रेनें धीमी रफ्तार से चलीं और कई स्टेशनों पर लंबा इंतजार करना पड़ा.

डीएमआरसी के अनुसार नई दिल्ली और पटेल चौक स्टेशन के बीच सिग्नलिंग सिस्टम में दिक्कत आने के कारण ट्रेनों को 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाना पड़ा. इस वजह से कश्मीरी गेट से पटेल चौक तक का सफर सामान्य से कई गुना ज्यादा समय लेने लगा. हालांकि बाकी येलो लाइन पर सेवाएं सामान्य रहीं, लेकिन ट्रेनें 'बंचिंग' के कारण देर से पहुंचीं.

यात्रियों की कैसे बढ़ी मुश्किलें?

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई. मेट्रो यात्री एस. सिंह ने ट्वीट किया कि "विश्वविद्यालय मेट्रो से राजीव चौक तक का सफर 75 मिनट में भी पूरा नहीं हुआ. कब तक ठीक होगी यह समस्या?" वहीं एक अन्य यात्री ने हौज खास स्टेशन पर भीड़ को लेकर लिखा - "Crazy scenes at Hauz Khas Metro!"

डीएमआरसी ने जारी किया बयान

डीएमआरसी ने कहा कि तकनीकी समस्या को तुरंत ठीक कर लिया गया और दोपहर के बाद सेवाएं सामान्य हो गईं. यात्रियों को लगातार स्टेशन पर और ट्रेनों में घोषणाओं के जरिए अपडेट दिया गया. वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में मेंटेनेंस टीम ने प्रभावित क्षेत्र की मरम्मत का काम पूरा किया.

घटना पर यात्रियों की प्रतिक्रिया

सुबह के व्यस्त समय में हुई इस गड़बड़ी ने ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूली छात्रों को खासा परेशान किया. कई यात्रियों ने शिकायत की कि वे समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए. हालांकि दोपहर के बाद लाइन पर सामान्य संचालन बहाल हो गया, लेकिन सुबह की परेशानी ने लोगों को खासी मुश्किल दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget