एक्सप्लोरर

डीटीसी की कॉन्ट्रैक्ट महिलाकर्मियों ने बताया कब तक चलेगा हड़ताल, क्या हैं उनकी मांगे?

Delhi News: हड़ताल की वजह से दिल्ली की कई रूट पर बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Delhi Strike: दिल्ली सरकार की डीटीसी बसों में ड्राइवर और कंडक्टर के रूप में पिछले 15 साल से काम कर रही महिलाकर्मी बीते शनिवार से डीटीसी की सरोजनी नगर डिपो में हड़ताल पर बैठी हैं. ये हड़ताल उनके स्थायी वेतन और स्थायी नौकरी की मांग को लेकर है. इस हड़ताल की वजह से दिल्ली के कई रूट्स पर बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

किलोमीटर के अनुसार भुगतान से परेशानी
हड़ताल पर बैठी डीटीसी की महिलाकर्मियों की मांग है किउन्हें कॉन्ट्रैक्ट पर प्रति किलोमीटर के अनुसार नहीं बल्कि फिक्स सैलरी दी जाए साथ ही उन्हें 60 साल की उम्र तक की पक्की नौकरी मिले ताकि वे सुरक्षित महसूस कर सकें और बिना किसी मानसिक दवाब के अपनी ड्यूटू कर सकें. उनका कहना है कि किलोमीटर के अनुसार भुगतान के कारण वे काफी दवाब महसूस करती हैं.

हड़ताल पर बैठी एक महिला बस चालक नीतू ने कहा कि वे सभी दिल्ली की सर्दी में बिना गद्दे-कंबल के खुले आसमान के नीचे सिर्फ इसलिए बैठी हैं कि उन्हें उनका हक मिल सके. उनका कहना है कि वे सभी 15 साल से डीटीसी को अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन उन्हें हमेशा ही कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद नौकरी जाने का डर बना रहता है, किलोमीटर के अनुसार पैसे मिलने की व्यवस्था की वजह से वे सभी लगातार काफी प्रेशर में रहती हैं.

स्थायी कर्मियों के समान काम तो...

उन्होंने कहा कि कागजों में उन्हें 15 किलोमीटर के दायरे में ड्यूटी की बात कही गयी थी, लेकीन हकीकत तो यह है कि उन्हें डिपो तक आने में घंटों लग जाते हैं. इसके अलावा लंबे-लंबे रूट पर वे बसों को चलाती हैं. ऐसे में उन्हें भी स्थायी नौकरी वाली सुविधा और सुरक्षा मिलनी चाहिए. जब वे स्थायी कर्मियों के समान काम करती हैं तो उन्हें वेतन भी समान दिया जाए.

डीटीसी महिला कर्मियों ने सरकार से की ये मांग

एक महिला चालक आशु ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने भी समान काम समान वेतन का आदेश जारी कर रखा है तो दिल्ली सरकार उन्हें स्थाई कर समान वेतन क्यों नहीं दे रही है. जब रातों-रात एक डिपो से दूसरे डिपो में उनका ट्रांसफर किया जा सकता है तो उनकी नौकरी भी स्थाई होनी चाहिए. उनकी मांग है की उन्हें 60 साल की आयु तक की पक्की नौकरी और उनके काम का फिक्स वेतन उन्हें दिया जाए और जब तक सरकार या उनके कोई प्रतिनिधि यहां आकर उनसे बात करके उन्हें उनकी मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन नहीं देते तब तक उनकी यह हड़ताल जारी रहेगी.

डीसी के ज्यादातर कर्मी कॉन्ट्रैक्ट पर?

गौरतलब है कि दिल्ली में 28000 डीटीसी बस कर्मी हैं. इनमें से लगभग 80 फ़ीसदी कर्मी कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं. ऐसे में दिल्ली सरकार क्या इन महिला कर्मियों को मांगों को मानकर इन्हें स्थाई करेंगे यह तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा. बहरहाल इन डीटीसी महिला कर्मियों की हड़ताल की वजह से फिलहाल कई रूटों पर बस का संचालन प्रभावित है और खास कर यात्रियों को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें: LG वीके सक्सेना ने आतिशी को बताया अरविंद केजरीवाल से बेहतर CM, तारीफ में कही ये बात

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...
सोनम के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...
जंतर-मंतर CJP प्रोटेस्ट पर DU के बाद JNU की एडवाइजरी, कहा- सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करें नहीं तो...
CJP प्रोटेस्ट पर JNU की एडवाइजरी, कहा- सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करें नहीं तो...

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget