एक्सप्लोरर

Delhi Exit Poll Results: दिल्ली में चुनाव खत्म होने के बाद बढ़ी धड़कनें! AAP, कांग्रेस और BJP ने क्या कहा?

Delhi Chunav Exit Poll Result 2025: दिल्ली में एग्जिट पोल के नतीजे किसी के लिए खुशखबरी तो किसी के लिए मायूसी लेकर आए हैं. नतीजों पर तीनों प्रमुख पार्टियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

Delhi Poll 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान आज (5 फरवरी) संपन्न हो गया. सभी 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई, हार और जीत अब 8 फरवरी को तय होगी. इस बीच तमाम सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए है जिसमें बीजेपी 26 साल की जीत का सूखा समाप्त कर सत्ता में वापसी करती दिख रही है.

एग्जिट पोल के आंकड़ों से बीजेपी के खेमे में खुशी की लहर है दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के सर्वे के नतीजे बड़े झटके से कम नहीं क्योंकि चौथे चुनाव में उसका वर्चस्व खत्म होता दिख रहा है. कांग्रेस के लिए भी एग्जिट पोल मायूसी लेकर आया है जहां वह कुछ खास करिश्मा करती नजर नहीं आ रही. इस बीच तीनों पार्टियों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. 


Delhi Exit Poll Results: दिल्ली में चुनाव खत्म होने के बाद बढ़ी धड़कनें! AAP, कांग्रेस और BJP ने क्या कहा?

प्रवेश वर्मा क्या बोले?

बीजेपी नेता और नई दिल्ली से प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, ''दिल्लीवासियों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतने उत्साह से वोटिंग की है. अच्छे बदलाव के लिए सोच समझकर वोटिंग की है. बीजेपी की सरकार बनाना हमारी भी जरूरत और दिल्ली की भी जरूरत है. 26 साल हो गए हमारी सरकार नहीं थी. पीएम मोदी जी इतना अच्छा काम कर रहे हैं उनका साथ लेकर अच्छे काम हो  सकते थे. 10 साल के लिए मिस किया है.''

आप की प्रतिक्रिया

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ''2013, 2015 हो या 2020  में आप को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे ठीक नहीं रहे लेकिन हर बार आप ने प्रचंड बहुमत की  सरकार बनाई, इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा. एग्जिट पोल चाहे महाराष्ट्र हरियाणा या लोकसभा के हों तो सभी गलत निकले थे. ये भी गलत निकलेगा. कुछ एग्जिट पोल में तो हमें भी बढ़त दिखा रहे हैं लेकिन 8 तारीख का इंतजार करें. अरविंद केजरीवाल जी दोबारा से बहुमत लेकर आ रहे हैं.''

कांग्रेस ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में संदीप दीक्षित ने कहा, ''हमें 8 फरवरी का इंतजार करना चाहिए.हमना अच्छा चुनाव लड़ा.जिस कांग्रेस को दिल्ली में कुछ नहीं समझा जाता था उसने सारे समीकरण बदले हैं अगर आप सारे समीकरण बदलने के स्तर पर आते हैं तो आदमी कहीं भी जा सकता है.''

एग्जिट पोल में कौन कहां ?

  • चाणक्य स्ट्रैटेजीज - आप 25-28, बीजेपी 39-44, कांग्रेस 2-3
  • डीवी रिसर्च  - आप  26 से 34, बीजेपी 36-44 और कांग्रेस शून्य
  • जेवीसी - आप 22-31, बीजेपी 39 से 45 और कांग्रेस शून्य से दो
  • मैट्रिज  - आप 32-37, बीजेपी 35-40, कांग्रेस शून्य से एक
  • माइंड ब्रिंक - आप 44-49, बीजेपी 21-25, कांग्रेस शून्य से 1
  • पी मार्क - आप 21-31, बीजेपी 39-49, कांग्रेस शून्य से एक
  • पीपुल्स इनसाइट - आप  25-29, बीजेपी 40-44 और कांग्रेस शून्य से 2
  • पीपुल्स पल्स - आप 10-19, बीजेपी  51-60, कांग्रेस शून्य
  • पोल डायरी - आप  18-25, बीजेपी 42 से 50 और कांग्रेस  शून्य से दो
  • वी प्रीसाइड - आप  46- 52 और बीजेपी 18 से 23 और कांग्रेस शून्य से एक

ये भी पढ़ें- Delhi Election: पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थी पहली बार वोटिंग के बाद हुए भावुक, 'जब मैंने बटन दबाया तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे अनुराग कुमार, जानें कौन हैं सतीश गोलचा की जगह लेने वाले अधिकारी
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे अनुराग कुमार, जानें कौन हैं सतीश गोलचा की जगह लेने वाले अधिकारी
Delhi News: द्वारका से कापसहेड़ा तक शुरू हुई DTC की नई बस सेवा, बिजवासन-भरथल के लोगों को मिला सीधा कनेक्शन
द्वारका से कापसहेड़ा तक शुरू हुई DTC की नई बस सेवा, बिजवासन-भरथल के लोगों को मिला सीधा कनेक्शन
दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
Delhi News: कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़
कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget