एक्सप्लोरर

आचार संहिता का पालन कराने के लिए दिल्ली पुलिस मुस्तैद, इन मामलों में बदमाशों पर कसी नकेल

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में आचार संहिता के बीच पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. आबकारी, हथियार, डीपीडीपी और एनडीपीएस के तहत दक्षिणी जिले में पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा की आचार संहिता लागू है. आचार संहिता का पालन कराने के लिए दिल्ली पुलिस मुस्तैद है. दक्षिण जिला पुलिस की टीम ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए कई पहल शुरू की है. ऑर्गनाइज्ड एंड स्ट्रीट क्राइम दोनों से निपटने के लिए कदम उठाए गए हैं. अप्रत्याशित स्थिति की तैयारी को मजबूत करने के लिए नियमित फुट पेट्रोलिंग और मॉक ड्रिल किए जा रहे हैं. बाहरी बलों के साथ सुरक्षा बढ़ाने की भी कवायद की जा रही है.

डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि पुलिस ने चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के तहत शराब और हथियार तस्करी मामले कार्रवाई की है. आबकारी अधिनियम में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. तस्करों के पास से 7719 क्वार्टर अवैध शराब, 01 ऑटो, 01 मोटरसाइकिल, 02 कार जब्त किए गए हैं.

आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस मुस्तैद

आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई: दक्षिण जिला पुलिस ने ने 12 मामले दर्ज किए 
हथियार अधिनियम के तहत कार्रवाई: 1 मामला दर्ज, 1 गिरफ्तार, 1 चाकू बरामद 
डीपीडीपी अधिनियम के तहत कार्रवाई: 2 मामले दर्ज कर 2 लोगों को बाउंड डाउन किया
एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई: 1 मामला दर्ज, 1 गिरफ्तार, 23.954 किलो गांजा जब्त

अवैध गतिविधियों की रोकथाम पर भी पुलिस का जोर

डीसीपी अंकित चौहान के मुताबिक अवैध गतिविधियों की रोकथाम पर भी पुलिस का जोर है. दक्षिण जिला पुलिस गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भी मुस्तैद रही थी. विधानसभा चुनाव से पहले ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. चुनाव में धन बल और शराब के दुरुपयोग की अक्सर खबर सामने आती है. अपराधी छवि के लोग चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं. दक्षिण जिला पुलिस निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने की जिम्मेदारी मुस्तैदी से निभा रही है. बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होने वाली है. मतों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी.  

ये भी पढ़ें-

कलर कोडिंग वाली मतदाता पर्ची से ऐसे पहचाने अपना बूथ, वोटरों की सुविधा के लिए नायाब तरीका

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget