एक्सप्लोरर

कलर कोडिंग वाली मतदाता पर्ची से ऐसे पहचाने अपना बूथ, वोटरों की सुविधा के लिए नायाब तरीका

Delhi Election 2025: आगामी 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. उत्तर-पश्चिम दिल्ली जिले में मतदाता सूचना पर्चियों (वीआईएस) का वितरण शुरू हो गया है.

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान है, जिसको लेकर चुनाव आयोग तैयारियो में लगा है. जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त अंकिता आनंद से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम दिल्ली जिले में मतदाता सूचना पर्चियों (वीआईएस) का वितरण शुरू हो गया है. इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र मतदाता अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की जानकारी प्राप्त करें और 5 फरवरी 2025 को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार रहें.

चुनाव अधिकारियों की मतदान को लेकर तैयारी

चुनाव अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान को लेकर हर एक व्यक्ति को प्रोत्साहित करने के प्रयास के साथ ही ज्यादा से ज्यादा प्रतिशत मतदान हो इसके लिए अधिकारियों ने जिले के हर घर तक पहुंचकर वीआईएस वितरित करना शुरू कर दिया है. इन पर्चियों में मतदाता का नाम, मतदान केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है, जिससे नागरिकों को अपने मतदान केंद्र का पता लगाने और बिना किसी असुविधा के मतदान करने में आसानी होगी.

अंकिता आनंद ने इस पहल की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, ''मतदाता सूचना पर्चियों का वितरण अधिकतम मतदाता भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. हमारी टीमें यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं कि कोई भी पात्र मतदाता जानकारी के अभाव में न रह जाए. हम सभी नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे अपनी वीआईएस जांचें और मतदान के दिन किसी भी समस्या से बचने के लिए अपने विवरण की पुष्टि करें''.

रंग कोडिंग की सुविधा

अंकित आनंद ने बताया मतदान केंद्रों तक नागरिकों की आसानी से पहुंच सुनिश्चित करने के लिए रंग कोडिंग की सुविधा प्रदान की गई है. जो मतदाता के पास मतदान के लिए पर्ची मौजूद होती है उसे पर एक रंग डाला होता है और उसे पक्षी के रंग से वह अपने बूथ को आसानी से पहचान सकते हैं इसके लिए ही रंग कोडिंग की सुविधा होती है जिस रंग की कोडिंग उनकी पर्ची पर होती है उसी रंग का मतदान केंद्र पर उनका वोट होता है जिसे आसानी से वह पहचान कर सके.

इसे भी पढ़ें: 'महाराष्ट्र में महिलाओं से सम्मान निधि के 4500 रुपये वापस ले रही बीजेपी', AAP का बड़ा दावा

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget