एक्सप्लोरर

MCD मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव के मैदान में उतरी कांग्रेस, अरीबा खान को दिया टिकट

MCD Mayor-Deputy Mayor Election 2025: दिल्ली के MCD मेयर चुनाव में कांग्रेस ने मेयर पद के लिए मंदीप सिंह और डिप्टी मेयर पद के लिए अरीबा खान को उम्मीदवार बनाया है.

MCD Mayor Election 2025:  दिल्ली में MCD मेयर चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है, और अब कांग्रेस ने भी इस रेस में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने साफ-साफ कहा है कि भले ही आम आदमी पार्टी (AAP) इस बार मेयर चुनाव से किनारा कर चुकी हो, लेकिन कांग्रेस ने हार नहीं मानी है. पार्टी ने न सिर्फ मेयर के लिए, बल्कि डिप्टी मेयर के पद के लिए भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.

कांग्रेस ने खेला बड़ा दाव, उतारे मेयर और डिप्टी एयर उम्मीदवार

कांग्रेस ने मेयर पद के लिए मंदीप सिंह को चुना है, वहीं डिप्टी मेयर की कुर्सी के लिए अरीबा खान को नामांकित किया गया है. दोनों ने पार्टी की तरफ से अपनी दावेदारी पक्की कर ली है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ये जोड़ी MCD के चुनावी दंगल में कितना कमाल दिखा पाती है. वैसे तो बीजेपी पहले से ही अपनी रणनीति के साथ तैयार बैठी हैं, लेकिन कांग्रेस का ये दांव अब खेल को और रोमांचक बना सकता है. वहीं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी सब साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है.


MCD मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव के मैदान में उतरी कांग्रेस, अरीबा खान को दिया टिकट

कांग्रेस MCD में नंबर गेम में भले ही पीछे लेकिन...

देवेंद्र यादव के इस बयान से साफ है कि कांग्रेस MCD में नंबर गेम में भले ही पीछे हो लेकिन अपनी मौजूदगी को हल्के में नहीं ले रही. अब देखना ये है कि मंदीप सिंह और अरीबा खान की जोड़ी एमसीडी में पार्षदों का भरोसा जीत पाती है या नहीं. आने वाले दिन बताएंगे कि कांग्रेस की इस सियासी चाल का असर कितना गहरा होता है. तो बस, इंतजार कीजिए और देखिए कि MCD की सत्ता का ताज आखिर किसके सिर सजता है!

ये भी पढ़ें: 'तू बाहर मिल, देखता हूं ज़िंदा घर कैसे जाती है', दोषी करार होने के बाद कोर्ट में ही जज को दी धमकी!

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget