एक्सप्लोरर

'तू बाहर मिल, देखता हूं ज़िंदा घर कैसे जाती है', दोषी करार होने के बाद कोर्ट में ही जज को दी धमकी! 

Delhi Court News: द्वारका कोर्ट में एक महिला जज को एक दोषी और उसके वकील ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी. दोषी ने जज पर कुछ फेंकने की कोशिश की और अपने वकील को बरी कराने के लिए उकसाया.

Delhi Crime News: दिल्ली की द्वारका कोर्ट में ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने न्याय व्यवस्था की नींव को झकझोर कर रख दिया. कानून के मंदिर में एक महिला जज को न सिर्फ खुलेआम गालियां दी गईं, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली. वो भी किसी आम व्यक्ति ने नहीं, बल्कि एक दोषी और उसके वकील ने मिलकर इस कृत्य को अंजाम दिया.

आपा खो बैठा दोषी, जज पर कुछ फेंकने की कोशिश
यह सनसनीखेज मामला उस समय सामने आया जब न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवांगी मंगला ने चेक बाउंस के एक मामले में आरोपी को दोषी ठहराया. फैसला सुनते ही आरोपी अपना आपा खो बैठा. उसने खुले कोर्ट में चीखते हुए कहा, "तू है क्या चीज़? बाहर मिल… देखता हूं ज़िंदा कैसे घर जाती है."

इतना ही नहीं, आरोपी ने जज पर कोई सामना फेंकने की कोशिश की और अपने वकील को उकसाया कि किसी भी कीमत पर उसे बरी करवाया जाए.

जज पर मानसिक और शारीरिक दबाव
कोर्ट के आदेश के मुताबिक, दोषी और उसके वकील ने जस्टिस को लगातार डराने-धमकाने की कोशिश की. उन्होंने मानसिक उत्पीड़न किया, उन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया और यहां तक कह दिया कि अगर वे बरी नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी जाएगी.

जस्टिस मंगला ने अपने आदेश में लिखा, "मैं तमाम धमकियों और दबावों के बावजूद न्याय के पक्ष में डटी रहूंगी. आरोपी के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई जाएगी."

मामले में वकील पर भी गिरी गाज
कोर्ट ने आरोपी के वकील को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही कोई न की जाए? उन्हें अगली सुनवाई पर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget