एक्सप्लोरर

दिल्ली में CM पद को लेकर AAP नेता गोपाल राय का बड़ा दावा, '5 साल में 3 मुख्यमंत्री...'

Delhi CM Name: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब 10 दिन बाद भी बीजेपी सीएम का चयन नहीं कर पाई है जिसको लेकर विपक्षी आप हमलावर है.

Delhi News: दिल्ली की सत्ता से बाहर होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) अपनी अगली रणनीति पर काम कर रही है तो साथ ही अब तक सीएम के नाम का ऐलान ना करने पर बीजेपी पर भी हमलावर है.आप नेता गोपाल राय ने कहा कि ''चुनाव संपन्न हुए 10 दिन हो गए हैं. बीजेपी अभी तक मुख्यमंत्री और मंत्री नहीं तय कर पाई है. बीजेपी के पास मुख्यमंत्री न कल था न आज है.''

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में आप विधायक गोपाल राय ने कहा, ''मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बीजेपी में खींचतान चल रही है. बीजेपी में गुटबाजी है. मुझे लगता है कि अगले 5 साल दिल्ली को तीन मुख्यमंत्री मिलेंगे. ऐसा लग रहा है कि दिल्ली में अस्थिर सरकार चलेगी.'' गोपाल राय ने आगे कहा, ''पीएम विदेश से लौट आए हैं. अभी तक सीएम का ऐलान क्यों नहीं हुआ? बीजेपी सीएम को लेकर केवल तारीख पर तारीख दे रही है. दिल्ली के इस बार के चुनाव में मतदाता दहशत में थे. चुनाव में धन-बल का प्रयोग हुआ.''

19 फरवरी को आप की बड़ी बैठक

अपनी पार्टी की रणनीतियों को लेकर गोपाल राय ने कहा, ''हर काम को लेकर आम आदमी पार्टी का संगठन दिल्ली की जनता के साथ खड़ा रहेगा. दिल्ली के लोगों की आवाज हम कल भी थे और आज भी हैं. 19 तारीख को आप की दिल्ली में बैठक होगी जिसमें हमलोग संगठन और दिल्ली को लेकर क्या करना है यह तय करेंगे.''

दिल्ली में 20 फरवरी को शपथ ग्रहण

बता दें कि ऐसी जानकारी आ रही है कि बीजेपी 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक बुलाएगी. इसके बाद 20 फरवरी को शपथ ग्रहण होगा. इसके लिए रामलीला मैदान को तय किया गया है. शपथ ग्रहण को लेकर बीजेपी की ओऱ से तैयारी शुरू कर दी गई है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 और आप ने 22 सीटें जीती हैं. इसके साथ ही आप के 10 साल का वर्चस्व दिल्ली में समाप्त हो गया.

ये भी पढ़ें- Delhi CM: दिल्ली सीएम का नाम सामने न आने पर अतिशी का ​BJP पर हमला, कहा-'पीएम मोदी को...'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget