एक्सप्लोरर

Delhi: 'MLA खरीदने' के आरोप पर वीरेंद्र सचदेवा का CM केजरीवाल पर पलटवार, 'राजनीति में जिंदा बने रहने के लिए...'

Delhi Politics: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह आरोप लगाया है कि बीजेपी उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह दावा किया.

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट कर आरोप लगाया कि बीजेपी उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश में जुटी हुई है. इन विधायकों को बीजेपी की ओर से 25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है. सीएम केजरीवाल के इस बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल राजनीति में जिंदा रहने के लिए इस तरह के खोखले बयान दे रहे हैं. 

वीरेंद्र सचदेवा ने 'एक्स' पर वीडियो जारी करते हुए कहा, ''आप ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं ताकि आप राजनीतिक रूप से जिंदा रह सकें लेकिन दिल्ली की जनता यह सब जानती है और वह आपके इस खोखलेपन को पहचान चुकी है. आप दिल्ली की जनता को सिर्फ लूटने आए हैं और लूटने के अलावा और कुछ किया नहीं है. इसलिए अपने आप को राजनीतिक रूप से  जिंदा रखने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं जो कि शर्मनाक है.'' वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''राजनीतिक रूप से हताश अरविंद केजरीवाल का बयान कि भाजपा AAP के विधायकों को तोड़ना चाहती है, आप के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है. इस तरह के आरोप लगाना शर्मनाक है. आप दिल्ली की जनता को सिर्फ लूटने आए हैं. जनता अब आपके बहकावे में नहीं आएगी.''

हमारे सात विधायकों के संपर्क में बीजेपी- केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल ने 'एक्स' पर लिखा, ''पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 विधायकों को संपर्क कर कहा है - “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे. उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे. 21 विधायकों से बात हो गई है. औरों से भी बात कर रहे हैं. उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे. आप भी आ जाओ. 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे. हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 विधायकों से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने अभी तक 7 विधायकों को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया.'' केजरीवाल के इस बयान पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का भी जवाब आया है.

पहले की तरह झूठ बोल रहे केजरीवाल- कपिल मिश्रा
कपिल मिश्रा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल वैसा ही झूठ बोल रहे हैं जैसा कि सात बार कह चुके हैं कि हमारे विधायकों से संपर्क किया जा रहा है. हमारी सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है. पहले भी वह नहीं बता पाए थे कि किसने संपर्क किया, किस नंबर से कॉल आया, कहां मीटिंग हुई या कोई ईमेल आया या कोई घर पर आया. कुछ नहीं बता पाते. बयान देते हैं और भाग जाते हैं."

ये भी पढ़ें- Delhi Fire: शाहदरा के फैक्ट्री में जलती बीड़ी फेंकने की वजह से लगी थी आग, उजड़ गए दो हसंते-खेलते परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे अनुराग कुमार, जानें कौन हैं सतीश गोलचा की जगह लेने वाले अधिकारी
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे अनुराग कुमार, जानें कौन हैं सतीश गोलचा की जगह लेने वाले अधिकारी
Delhi News: द्वारका से कापसहेड़ा तक शुरू हुई DTC की नई बस सेवा, बिजवासन-भरथल के लोगों को मिला सीधा कनेक्शन
द्वारका से कापसहेड़ा तक शुरू हुई DTC की नई बस सेवा, बिजवासन-भरथल के लोगों को मिला सीधा कनेक्शन
दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
Delhi News: कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़
कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget