एक्सप्लोरर

आप पर भड़के वीरेंद्र सचदेवा, 'दिल्ली विधानसभा चुनाव में हरियाणा जैसी हार निश्चित'

Delhi Politics: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का "आपका विधायक आपके द्वार" प्रोग्राम पूरी तरह से फ्लॉप हो गया है.

Virendra Sachdeva: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी का "आपका विधायक आपके द्वार" प्रोग्राम को पूरी तरह से फ्लॉप करार दिया है. उन्होंने कहा कि आप के विधायक जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. अगर कोई हिम्मत करके लोगों के बीच जा भी रहे हैं तो उन्हें भारी जनविरोध का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा, ''कल ही आप के मटियाला से विधायक गुलाब सिंह की एक महिला ने पिटाई की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है''.

सचदेवा ने कहा कि बीते दो-तीन महीनों में विधायक सोमनाथ भारती के जनसंवाद के विरोध के वीडीओ के अलावा विधायक प्रकाश जरवाल, दिनेश मोहनिया, पवन शर्मा, अमानतुल्लाह खान, संजीव झा, अखिलेश पति त्रिपाठी, अब्दुल रहमान आदि के कई विवादित वीडियो सामने आते रहे हैं. यह प्रमाण है कि लोगों में आप और उसके विधायकों के प्रति कितनी नाराजगी है. 
'मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा में अप्रिय'

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना आज आपका विधायक आपके द्वार प्रोग्राम के अंतर्गत अपनी कालकाजी विधानसभा में सुरक्षा के बीच पहुंचीं तो भी जनसमर्थन नहीं जुटा पाईं. वे कालकाजी में इतनी अप्रिय हैं कि उनकी विधानसभा के तीनों वार्डों से 2022 में भी बीजेपी पार्षद जीते और लोकसभा चुनाव में भी "आप" प्रत्याशी कालकाजी में बुरी तरह हारा.

'आपका विधायक आपके द्वार प्रोग्राम पूरी तरह फ्लॉप'

सचदेवा ने दावा करते हुए कहा कि आपका विधायक आपके द्वार प्रोग्राम पूरी तरह से फ्लॉप हो चुका है और अब आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री कितने भी लुभावने वादे कर लें दिल्ली विधानसभा चुनाव में इनकी हरियाणा जैसी हार निश्चित है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव में "आप" की हरियाणा जैसी हार निश्चित: दिल्ली बीजेपीअध्यक्ष

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget