एक्सप्लोरर

अरविंदर सिंह लवली से कैलाश गहलोत तक, दिल्ली में BJP उम्मीदवारों के नाम लगभग तय, पहली लिस्ट कब?

Delhi Election 2025: पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली में सिर्फ आठ सीटें जीतीं थी. सूत्रों के मुताबिक इनमें से मौजूदा सात विधायकों का टिकट इस बार कट सकता है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है. बीजेपी की दिल्ली इलेक्शन कमेटी ने कुल 70 सीटों के लिए करीब 225-230 संभावित उम्मीदवारों के नामों को शॉर्टलिस्ट किया है. इसमें अरविंदर सिंह लवली, राज कुमार चौहान, कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद जैसे नेताओं का नाम शामिल है.

इस कवायद से जुड़े पार्टी के एक शीर्ष नेता ने बताया कि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता वाली समिति ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा 700 से अधिक उम्मीदवारों की सूची तैयार की गई. इसमें में से उपयुक्त उम्मीदवारों के नामों की स्क्रीनिंग के लिए गुरुवार को चार घंटे से अधिक समय तक बैठक की. चुनाव समिति ने 70 सीटों में से प्रत्येक पर संभावित उम्मीदवारों के 3-4 नामों को शॉर्टलिस्ट किया.

बीजेपी की पहली लिस्ट कब?
उन्होंने बताया कि शनिवार को होने वाली समिति की संभावित अगली बैठक में इन नामों पर आगे चर्चा की जाएगी और शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा के बाद अगले हफ्ते उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने की संभावना है.

'बीजेपी में मिलता है सभी को मौका'
पार्टी नेता ने कहा कि उन पार्टियों के विपरीत जहां एक नेता या नेताओं का एक समूह फैसले लेता है, बीजेपी कार्यकर्ता को पार्टी टिकट के लिए अपना दावा पेश करने का मौका मिलता है. उन्होंने कहा कि अब तक शॉर्टलिस्ट किए गए नामों में, दिल्ली बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता, हाल ही में पाला बदलने वाले अन्य दलों के प्रमुख चेहरे और मौजूदा पार्टी विधायक टिकट के लिए अग्रणी दावेदार के रूप में उभरे हैं.

ये नाम शॉर्टलिस्ट
पार्टी के सूत्रों ने दावा किया कि नई दिल्ली से पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा के नामों को चुनाव टिकट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे वर्मा पहले ही दावा कर चुके हैं कि उन्हें पार्टी ने नई दिल्ली सीट से तैयारी करने के लिए कहा था। चर्चा है कि सचदेवा को पटपड़गंज, कृष्णा नगर या कस्तूरबा नगर सहित किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा जा सकता है. 

इन नेताओं का कट सकता है पत्ता
सूत्रों ने यह भी दावा किया कि कुछ वरिष्ठ नेता, जो 2020 के विधानसभा चुनावों में अपने निर्वाचन क्षेत्रों से जीतने में विफल रहे, वे भी दौड़ में थे. बीजेपी ने 2020 के चुनावों में सिर्फ आठ सीटें जीतीं. सूत्रों ने संकेत दिया कि इस बार पार्टी के मौजूदा सात विधायकों में से कुछ को हटाया जा सकता है. 

इन्हें मिल सकता है टिकट
उन्होंने बताया कि हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली, राज कुमार चौहान, कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद जैसे नेताओं पर भी सक्रियता से विचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

दिल्ली में BJP दोहराएगी MP-राजस्थान वाला फॉर्मूला, CM फेस को लेकर बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget