एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा में मंत्री आशीष सूद ने आतिशी पर लगाया बड़ा आरोप, CM की जगह प्रवेश वर्मा के जवाब देने पर हंगामा

Delhi Assembly Session 2025: सीएम से पूछे गए सवाल का प्रवेश वर्मा ने जवाब दिया तो विपक्ष ने सदन में खूब हंगामा किया. इसपर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार में तो प्रश्नकाल ही नहीं चलता था.

Delhi Assembly Session News: दिल्ली विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही जारी है. ऐसे में आज आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने विधानसभा में शौचालयों की गंदगी और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) के कामों को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने मंत्री को तस्वीरें पेश करते हुए कहा कि कल मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में झुग्गियों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की, लेकिन आज झुग्गी वाले बेहद बुरी स्थिति में रह रहे हैं.

उन्होंने कहा कि वहां के शौचालयों की हालत बहुत खराब है. आतिशी के फोटो पेश करने पर विधानसभा अध्यक्ष ने आपत्ति जाहिर की और कहा कि सही तरह से सवाल पूछें. वहीं मंत्री आशीष सूद ने जवाब देते हुए कहा कि सफाई हो रही है. लोकेशन के साथ फोटो अपलोड हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो भी दौर था, जब ये मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री थीं, तब दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) को 31 मार्च को रात 11:40 पर बजट दिया, जो DUSIB खर्च ही नहीं कर पाई. अब एक महीने में  ये हमसे नारकीय जीवन पर सवाल खड़ा कर रही हैं.

कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने आतिशी पर बोला हमला
विधानसभा में आतिशी के द्वारा उठाए गए मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ. जिसके बाद विभागीय कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने कहा कि आतिशी बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं. वह सदन में भी समय पर नहीं पहुंचती हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बजट को बढ़ाया है, इसी बात को लेकर विपक्ष परेशान है. कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) के हालात इनकी सरकार में कैसे थे वह सभी के सामने हैं. जब ये सीएम थीं तब इन्होंने चिंता नहीं की आज चिंता हो रही है.

सीएम की जगह प्रवेश वर्मा के जवाब देने पर विपक्ष का हंगामा
वहीं मुख्यमंत्री से पूछे गए सवाल का मंत्री प्रवेश वर्मा ने जवाब दिया तो विपक्ष ने सदन में खूब हंगामा किया. इसपर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार में तो प्रश्नकाल ही नहीं चलता था. उन्होंने रूल बुक पढ़ते हुए कहा, "किसी भी मंत्री की गैरमौजूदगी में उससे पूछे गए सवाल के जवाब के लिए या तो उस सवाल का जवाब अगले दिन लिया जा सकता है या फिर स्पीकर किसी और मंत्री को उसके जवाब के लिए अधिकृत कर सकता है."

उन्होंने "आपके सदस्य मुकेश अहलावत सवाल करने के बाद भी सदन में उपस्थित नहीं हैं. आपके जो भी सवाल हैं, उसका जवाब मंत्रियों की तरफ से दिया जा रहा है. 20 में से 11 प्रश्न आज विपक्ष के हैं, हम इन्हें पूरा समय दे रहे हैं फिर भी इन्होंने 45 मिनट में से 30 मिनट हंगामा किया है."

अनुपम सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एमए इन मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की. पिछले तीन सालों से एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर सफर जारी. राजनीति और अपराध की खबरें लिखने में खास रुचि. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
UP Politics: यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
तमिल फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस जो बन गई भोजपुरी सिनेमा की क्वीन, जानें मधु शर्मा के बारे में
तमिल फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस जो बन गई भोजपुरी सिनेमा की क्वीन, जानें मधु शर्मा के बारे में

वीडियोज

Goa Nightclub Case: लंबा नपेंगे लूथरा ब्रदर्स...दिल्ली लाने की तैयारी शुरु, जानें आगे अब क्या होगा!
Banaras घाट पर launch हुआ ‘Avatar Fire And Ash’ का देवनागरी Logo | James Cameron
India में Income Inequality का धमाका! 58% कमाई सिर्फ 10% के पास | Paisa Live
Bollywood News: बॉलीवुड गलियारों की नई खबरें | KFH
Gujarat News: 6 साल की मासूम के साथ निर्भया जैसा कांड! सन्न कर देगा |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
UP Politics: यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
तमिल फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस जो बन गई भोजपुरी सिनेमा की क्वीन, जानें मधु शर्मा के बारे में
तमिल फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस जो बन गई भोजपुरी सिनेमा की क्वीन, जानें मधु शर्मा के बारे में
IPL 2026 ऑक्शन में सबसे पहले किस खिलाड़ी की लगेगी बोली? जानें पहले सेट में कौन-कौन से प्लेयर्स
IPL 2026 ऑक्शन में सबसे पहले किस खिलाड़ी की लगेगी बोली? जानें पहले सेट में कौन-कौन से प्लेयर्स
जोड़ों की उम्र कम कर देती है रोजाना की ये 8 गलतियां, डॉक्टर्स ने बताया किन आदतों को छोड़ना जरूरी
जोड़ों की उम्र कम कर देती है रोजाना की ये 8 गलतियां, डॉक्टर्स ने बताया किन आदतों को छोड़ना जरूरी
कहीं आपका भी आधार तो नहीं हो गया बंद, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
कहीं आपका भी आधार तो नहीं हो गया बंद, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
बीएड के अलावा इन कोर्स को करके भी बन सकते हैं सरकारी टीचर, एक क्लिक में देखें यहां
बीएड के अलावा इन कोर्स को करके भी बन सकते हैं सरकारी टीचर, एक क्लिक में देखें यहां
Embed widget