एक्सप्लोरर

निगम नेता प्रतिपक्ष का दावा, 'बीजेपी सरकार ने नगर निकाय को AAP से कई गुना ज्यादा दिया बजट'

Delhi Budget 2025: राजा इकबाल सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में काम कर रही दिल्ली सरकार ने निगम की झोली भर दी है. बीजेपी की सरकार ने निगम को दो हजार करोड़ से ज्यादा का अतिरिक्त फंड दिया है.

Delhi Budget 2025: दिल्ली में बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने दिल्ली नगर निगम को इस बार पिछले साल की तुलना में 2000 करोड़ रुपय से ज्यादा आवंटित किए हैं. इसको लेकर बीजेपी के नेता और नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त किया है.

राजा इकबाल सिंह ने कहा, "पीएम मोदी के मार्गदर्शन में काम कर रही दिल्ली सरकार ने निगम की झोली भर दी है. बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने निगम को दो हजार करोड़ से ज्यादा का अतिरिक्त फंड एक झटके में दे दिया है. जबकि 'आपदा' सरकार ने निगम के साथ सौतेला व्यवहार करके निगम की स्थिति को बिगाड़ने का कार्य किया." 

नेता प्रतिपक्ष ने दी ये जानकारी
नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा, "वर्ष 2023-24 में आप सरकार ने निगम को 8241 करोड़ रुपये का आंवटन किया था तो वर्ष 2024-25 में 8423 करोड़ का आवंटन किया था. जबकि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने 6897 करोड़ रुपये में 3560 करोड़ रूपये शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और स्वच्छता के लिए हैं और 3337 बैसिक टैक्स असाइमेंट के लिए दिए हैं. इसके साथ 3640 करोड़ रुपये स्टांप और पंजीकरण शुल्क और एकमुश्त पार्किंग शुल्क के तौर पर आएंगे."

निगम की आप सरकार पर लगाए आरोप
राजा इकबाल सिंह ने कहा, "सीएम रेखा गुप्ता ने न केवल अतिरिक्त फंड दिया है बल्कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था सुधारने और पार्षदों की विकास निधि के लिए भी फंड की व्यवस्था की है. क्योंकि जो अतिरिक्त फंड आएगा उससे सड़कों और नालियों बनाने के साथ पार्कों को सुधारने में मदद मिलेगी. दिल्ली के पार्क जो कि पार्क एंड गार्डन सोसायटी के तहत चलते हैं उनका फंड रोककर आपदा सरकार ने पार्कों की स्थिति को बिगाड़ दिया था. जिससे वायु प्रदूषण होता था."

सरदार राजा इकबाल सिंह ने आगे बताया, "पिछली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई के लिए 3153 करोड़ रुपये दिए थे जबकि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने 3560 करोड़ रुपये का आवंटन किया है. बैकिस टैक्स असाइनमेंट (बीटीए) में 2983 करोड़ रुपये आपदा सरकार ने दिए थे जबकि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने 3337 करोड़ रुपये का आवंटन किया है. इसी तरह पार्किंग और स्टांप ड्यूटी को लेकर 2653 करोड़ का आवंटन आपदा सरकार ने किया था जबकि बीजेपी की दिल्ली सरकार ने 3640 करोड़ का आवंटन किया है."

ये भी पढ़ें

दिल्ली में अब तक बांटे गए इतने लाख गैस कनेक्शन, उज्जवला योजना से जुड़े कार्यकर्ता हुए सम्मानित

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
क्या चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत? शरद पवार गुट ने दिया बड़ा बयान
क्या चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत? शरद पवार गुट ने दिया बड़ा बयान
'आपके किचन में हथियार तो हैं...', बंगाल में SIR के बीच ममता बनर्जी का भड़काऊ बयान
'आपके किचन में हथियार तो हैं...', बंगाल में SIR के बीच ममता बनर्जी का भड़काऊ बयान
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए

वीडियोज

Who is Real Rehman Dakait: कौन था रहमान डकैत... जानिए इस गैंगस्टर की असली कहानी! |ABPLIVE
Indigo Crisis in Highcourt: इंडिगो मामले पर कोर्ट में क्या क्या हुआ, सरकार - Airlines को लगी फटकार!
T20 World Cup से पहले बड़ा झटका, Jio Hotstar की $3 Billion की Deal खत्म | Paisa Live
Goa Night Club: गोवा अग्निकांड की चश्मदीद बनी इस महिला ने जो बताया सुनकर कांप जाएगी रूह!
Aniruddhacharya Controversy:बाबा की बेशर्मी की हदें पार, कोर्ट में एक-एक कर होगा हिसाब!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
क्या चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत? शरद पवार गुट ने दिया बड़ा बयान
क्या चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत? शरद पवार गुट ने दिया बड़ा बयान
'आपके किचन में हथियार तो हैं...', बंगाल में SIR के बीच ममता बनर्जी का भड़काऊ बयान
'आपके किचन में हथियार तो हैं...', बंगाल में SIR के बीच ममता बनर्जी का भड़काऊ बयान
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए
Dhurandhar के हीरो के पास है करोड़ों की Hummer EV, कार कलेक्शन में ये गाड़ियां भी शामिल
Dhurandhar के हीरो के पास है करोड़ों की Hummer EV, कार कलेक्शन में ये गाड़ियां भी शामिल
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
Embed widget