एक्सप्लोरर

60 रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी व्यवस्था, जनरल और वेटिंग टिकट धारक को नहीं मिलेगी एंट्री

Indian Railways: रेलवे स्टेशन पर अब भीड़ नजर नहीं आएगी. ट्रेन आने के बाद यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने की इजाजत मिलेगी. बोर्ड की बैठक में नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया गया है.

Delhi News: महाकुंभ के दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ से रेलवे ने सबक लिया है. देश के 60 रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था करने का फैसला लिया गया है. अब ट्रेन आने के बाद यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने की इजाजत मिलेगी. रेलवे बोर्ड के मुताबिक, एक्सेस कंट्रोल एंट्री सिस्टम लागू किया जा रहा है. नया नियम लागू होने से जनरल और वेटिंग टिकट धारक स्टेशन में दाखिल नहीं हो सकेंगे. केवल कंफर्म टिकट धारक को स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति होगी.

रेलवे की कवायद से यात्रियों के जबरन घुसने पर लगाम लग सकेगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उच्च स्तरीय बैठक में 60 स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन नियमावली लागू करने का निर्णय लिया है. नई दिल्ली, आनंद विहार, वाराणसी, अयोध्या और पटना जैसे स्टेशनों पर पायलट प्रोजेक्ट को शुरू भी कर दिया गया है.

  • 60 रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे. त्योहारी सीजन में भीड़ को बाहर रोका जा सकेगा.
  • 12 मीटर और 6 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे. यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी.
  • स्टेशनों और आसपास के इलाकों में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.
  • वॉर रूम और संचार उपकरण (वॉकी-टॉकी, कॉलिंग सिस्टम) तैनात किए जाएंगे.
  • रेलवे कर्मचारियों को नए आईडी कार्ड और विशेष वर्दी दी जाएगी. 

अवैध एंट्री पर लगेगा अंकुश

हर स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन और टिकट बिक्री को सुचारु करने के लिए स्टेशन निदेशक नियुक्त किए जाएंगे. टिकटों की बिक्री स्टेशन की क्षमता के अनुसार होगी. स्टेशन की क्षमता के अनुसार टिकटों की बिक्री होने से भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा. स्टेशनों पर जनरल और वेटिंग टिकट वालों को होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा. स्पेशल ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आने के बाद जनरल टिकट वालों को एंट्री दी जाएगी.

होली पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद!

होली के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशनों पर 14 मार्च तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री रोक दी गई है. केवल बुजुर्गों और महिलाओं की सहायता के लिए परिजनों को स्टेशनों पर एंट्री मिलेगी. नई व्यवस्था रेलवे स्टेशनों को अव्यवस्था और भीड़-भाड़ से मुक्त करेगी. यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुगम और सुरक्षित सफर का अनुभव मिलने की बात कही जा रही है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में पारा चढ़ा, 10 मार्च को धुंध छाए रहने की संभावना, मौसम विभाग का अपडेट

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'
दिल्ली टीचर मर्डर केस: '15 लाख दिए, फिर स्कॉर्पियो मांगी', कांस्टेबल पति पर दहेज हत्या और साजिश का आरोप
दिल्ली टीचर मर्डर: '15 लाख दिए, फिर स्कॉर्पियो मांगी', कांस्टेबल पति पर दहेज हत्या और साजिश का आरोप
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget