एक्सप्लोरर

दिल्ली में पारा चढ़ा, 10 मार्च को धुंध छाए रहने की संभावना, मौसम विभाग का अपडेट

Delhi Weather News: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार (9 मार्च) को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार (10 मार्च) से मौसम में कुछ और बदलाव नजर आएगा. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में इजाफा होने की संभावना जताई गई है. वहीं होली के दौरान बारिश की भी संभावना जताई गई है. रविवार (9 मार्च) को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन में आसमान साफ रहा जबकि शाम को बादल छाए रहे. 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को सुबह धूप निकली. यहां रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक दिन में सापेक्षिक आर्द्रता 40 से 91 फीसदी के बीच रही. 

10 और 11 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

सोमवार (10 मार्च) को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 15 डिग्री सेल्सियस और 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. इस दिन धुंध छाए रहने की भी संभावना है. आसमान में हल्के बादल भी नजर आ सकते हैं. 11 मार्च को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई है.

इसके अलावा बुधवार (12 मार्च) न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. साथ ही अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना जताई गई है. वहीं, दिन से वक्त तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है. 13 मार्च को बादल छाए रहने की संभावना है जबकि 14 मार्च को बारिश हो सकती है.

दिल्ली में कितना रहा AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 209 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 187 रहा जो, ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. 

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली के गोविंदपुरी में सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा, गिरोह का सरगना समेत 11 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget