एक्सप्लोरर

'महिलाओं को देख बस नहीं रोकने पर ड्राईवर और कंडक्टर होंगे सस्पेंड', CM आतिशी का बड़ा फैसला 

Delhi News: सीएम आतिशी ने महिला यात्रियों से अपील की है कि बस न रोकने पर उसके नंबर का तुंरत फोटो खींचें और सोशल मीडिया पर डालें. बस ड्राइवर और कंडक्टर पर सख्त कार्यवाही होगी.  

Delhi Latest News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार (30 दिसंबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से मुझे शिकायत मिल रही थी कि बस ड्राइवर और कंडक्टर महिलाओं को देखकर बस नहीं रोकते. इन शिकायतों पर हम पहले ये बताना चाहते हैं कि महिलाएं ज्यादा से ज्यादा संख्या में बसों का इस्तेमाल करें.

दिल्ली में बस यात्रा महिलाओं के लिए फ्री है. DTC और क्लस्टर बसों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि अगर महिलाओं के लिए लिए बसें नहीं रोकी गई तो ड्राइवर और कंडक्टर दोनों को सस्पेंड कर दिया जाएगा. 

महिलाओं से की ये अपील

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो महिलाएं बसों के नंबर का तुंरत फोटो खींचें और सोशल मीडिया पर डालें, जिसके बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर पर सख्त कार्यवाही होगी.

बस न रोकने की कोई वजह नहीं 

सीएम आतिशी ने कहा कि बसों के लिए जितनी पिंक टिकट जारी होती हैं, उतना ही रिइम्बर्समेंट दिल्ली सरकार की तरफ से दिया जाता है. ऐसे में बसों को न रोकने के पीछे ड्राइवर व कंडक्टर के पास कोई वजह नहीं है. 

अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती 

उन्होंने कहा​ कि महिलाएं ज्यादा से ज्यादा संख्या में बसों में सफर करें. यह हमारी सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं. ऐसा इसलिए कि अगर वो घर से बाहर निकलेंगी तो अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. इस बात को ध्यान में रखते हुए ही दिल्ली की बसों में महिलाओं के लिए यात्रा फ्री है. सीएम आतिशी ने दिल्ली के इमामों को वेतन ना मिलने पर कहा कि बहुत जल्द उनकी सैलरी जल्द जारी की जाएगी. 

विरासत को संजोने का संकल्प

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पुजारियों और ग्रंथियों को हर माह 18 हजार रुपये की सम्मान राशि देने के आप प्रमुख और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के फैसले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला न केवल पुजारियों-ग्रंथियों की सेवा का सम्मान है, बल्कि हमारी विरासत को संजोने का संकल्प भी है.

दिल्ली में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हमारी संस्कृति और सभ्यता को पीढ़ियों से सहेजने और आगे बढ़ाने वाले मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारा के ग्रंथियों को हमारी सरकार प्रति माह 18 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी.

अरविंद केजेरीवाल ने क्यों की हरदीप सिंह पुरी को गिरफ्तार करने की मांग, क्या है पूरा मामला?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget