एक्सप्लोरर

अरविंद केजेरीवाल ने क्यों की हरदीप सिंह पुरी को गिरफ्तार करने की मांग, क्या है पूरा मामला?

Delhi Election 2025: आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का कहना है कि पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को गिरफ्तार कीजिए. उनके पास इस बात का पूरा डेटा है कि उन्होंने रोहिंग्याओं को कहां और कैसे बसाया.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की राजनीति में मतदाता सूची से नाम कटवाने और जुड़वाने को लेकर ​आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच विवाद चरम पर पहुंच गया है. सोमवार को इस मसले पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पर हमला बोला है. उन्होंने रोहिंग्याओं को दिल्ली में बसाने के मसले पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं, केंद्रीय मंत्री पुरी को गिरफ्तार करने की मांग करता हूं. 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा, "मैं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को गिरफ्तार करने का अनुरोध करता हूं. उनके पास इस बात का पूरा डेटा है कि उन्होंने रोहिंग्याओं को कहां और कैसे बसाया है- उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी थी. हरदीप सिंह पुरी और अमित शाह के पास इस बात का पूरा डेटा है कि उन्होंने रोहिंग्याओं को कहां और कैसे बसाया है."

क्या आपको लगता है रोहिंग्याई BJP को वोट देंगे?

 अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आप प्रमुख पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, "ये वही (अरविंद) केजरीवाल और आप वाले हैं, जो कह रहे थे कि हम (बीजेपी) वाले रोहिंग्याओं को लाए हैं. क्या आपको लगता है कि वे (रोहिंग्या) किसी भी परिस्थिति में बीजेपी को वोट देंगे? आप वालों ने वोट के लिए उन्हें दिल्ली में बसाया है. लोकतंत्र के लिए बेहतर होगा कि उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए जाएं." 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आगे कहा, "दिल्ली के चुनावी नतीजे हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे ही होंगे." उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मेरा पुराना ट्वीट दिख गया, लेकिन महज कुछ ही घंटे बाद उसका clarification नहीं दिखा. 

केंद्रीय मंत्री का कहना है ​कि आप नेता अभी तक ऐसा कोई रोहिंग्या नहीं ला पाए जिसको कहीं कोई मकान मिला हो. खैर, दिल्ली को नशे की राजधानी बनाने की मंशा रखने वाले, शराब घोटाले में जेल जा चुके और सीएम आवास बनवाने वाले केजरीवाल का कुछ ऐसी ही बेबुनियाद बयानबाजी कर पलटने और कोर्ट में माफी मांगने का इतिहास रहा है.

मनोज तिवारी और अमित मालवीय के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे संजय सिंह, क्या है विवाद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget