एक्सप्लोरर

Delhi: तिहाड़ जेल में वसूली रैकेट का पर्दाफाश, दिल्ली HC के आदेश पर CBI ने शुरू की जांच, कई अफसर घेरे में 

Delhi Tihar News: तिहाड़ जेल में जबरन वसूली के मामले को पूर्व कैदी ने हाईकोर्ट के संज्ञान में लाया है. जेल के अफसरों पर वसूली, सुरक्षा में लापरवाही और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप है. 

Delhi Tihar jail News: दिल्ली के तिहाड़ जेल में जबरन वसूली रैकेट को लेकर शिकायत सामने आने के बाद सीबीआई ने इसकी जांच शुरू कर दी है. यह रैकेट कथित रूप से जेल अधिकारियों की मिलीभगत से चलाया जा रहा था. दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डी.के. उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने केंद्रशासित प्रदेश के गृह विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिया था कि वह एक फैक्ट फाइंडिंग गठित कर यह पता लगाएं कि तिहाड़ जेल में चल रहे वसूली रैकेट में कौन कौन से अफसर शामिल हैं. 

दिल्ली हाईकोर्ट को केंद्रीय जेल संख्या 8 और अर्ध-खुली जेल के निरीक्षण करने वाले जज की सीलबंद रिपोर्ट सौंपी गई, जिसमें जेल के भीतर संगठित आपराधिक गतिविधियों, अधिकारियों की भूमिका और सुविधाओं के बदले में कैदियों से की जा रही जबरन वसूली के चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं. रिपोर्ट में कॉल डेटा रिकॉर्ड, जेल की आधिकारिक लैंडलाइन के दुरुपयोग और जेल के अंदर-बाहर आपराधिक गठजोड़ की भी बात कही गई है.

पूर्व कैदी ने दायर की थी याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट के संज्ञान में यह मामला एक पूर्व कैदी की याचिका के आधार पर सामने आया है. पूर्व कैदी ने तिहाड़ जेल प्रशासन पर जबरन वसूली, कैदियों की सुरक्षा में लापरवाही और अधिकारियों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है. अदालत ने कहा कि जांच करने वाले जज की रिपोर्ट में याचिकाकर्ता की भूमिका पर भी कुछ संदेह जताए हैं. फिर भी जांच की आवश्यकता को नकारा नहीं जा सकता.

11 अगस्त तक रिपोर्ट पेश करे CBI 

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सीबीआई ने जांच की शुरुआत जज की रिपोर्ट के आधार पर करे. याचिकाकर्ता और जेल प्रशासन दोनों को अपने-अपने पक्ष प्रस्तुत करने की अनुमति दी जाए. साथ ही दिल्ली सरकार के प्रमुख सचिव, गृह विभाग को निर्देशित किया गया कि वह प्रशासनिक स्तर पर जांच कर दोषी अधिकारियों की पहचान कर 11 अगस्त तक रिपोर्ट अदालत में दाखिल करें. इस जांच में दिल्ली के जेल महानिदेशक को पूरा सहयोग करने को कहा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget