एक्सप्लोरर

Delhi: डीडीए फ्लैट बुक कराने की है योजना तो रहें सावधान! कहीं आप भी न हो जाएं फर्जी वेबसाइट का शिकार

DDA Flat Booking: डीडीए ने अपने बयान में कहा है कि कुछ ठग फर्जी URL (https://DDAflat.org.in/index.php) का इस्तेमाल कर लोगों को लुभावने ऑफर दे रहे हैं। इससे बचने की जरूरत है. 

Delhi News: ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर ठग लगातार ठगी के नए-नए तरीकों को ईजाद करते रहते हैं. यही वजह है कि वो भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर आसानी से ठगी की वारदात को अंजाम देने में सफल होते हैं. ये ठग इतने शातिर हो चुके हैं कि सरकारी स्कीमों के नाम पर भी आये दिन लोगों से ठगी करते रहते हैं. कुछ इसी तरह की ठगी की वारदात की शिकायत दिल्ली पुलिस को मिली है. इस बार ठगों ने डीडीए की फर्जी वेबसाईट बनाकर फ्लैट बेचने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ लिए.

इस मामले का पता तब चला जब गाजियाबाद के शालीमार गार्डन के रहने वाले सुनील कुमार तोमर ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की. पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों वह डीडीए फ्लैट सर्च कर रहे थे. फ्लैट के लिए उन्होंने गूगल की मदद से डीडीए की सरकारी वेबसाइट को खंगालना शुरू किया. इस दौरान उनको बेवसाइट मिल भी गई. जिसके बाद उन्होंने वेबसाईट पर अपनी जानकारी अपलोड करने के बाद उसका आईडी और पासवर्ड बनाया और फिर फ्लैट के लिए अप्लाई कर दिया.

फ्लैट बुकिंग की अंतिम तारीख बता मांगे 75 हजार

वेबसाईट पर फ्लैट बुकिंग के लिए अंतिम तारीख एक अप्रैल बताई गई थी. औपचारिताएं पूरी करने के बाद फ्लैट बुक कराने के लिए 75 हजार रुपए की मांग गई. इसके लिए वेबसाईट पर ही उन्हें एक क्यूआर कोड दिया गया. पीड़ित ने क्यूआर कोड की मदद से 75 हजार रुपये की एक बार और बाद में 25 हजार रुपये की पेमेंट की. इसके बाद पीड़ित से 5.50 लाख रुपए की और मांग की गई, जिस पर उन्हें शक हुआ और वो इसकी पड़ताल करने डीडीए ऑफिस पहुंचे, तो उन्हें खुद के साथ ठगी का पता चला. अब इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़ित का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है.

डीडीए ने जारी किया था अलर्ट

दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) ने अपने बयान में कहा है कि कुछ जालसाज फर्जी URL (https://DDAflat.org.in/index.php) का इस्तेमाल कर रहे हैं और इस यूआरएल के माध्यम से लुभावने वादे करके हाउस खरीदने के लिए ऑफर दे रहे हैं. बयान में कहा है कि किसी अन्य जगह से फ्लैट की बुकिंग कराना आपके लिए नुकसान भरा हो सकता है. ये आपको भारी वित्तीय नुकसान में फंसा सकते हैं. ऐसे में सिर्फ अधिकारिक वेबसाइट से ही आपको संपर्क करना चाहिए. डीडीए ने अधिकारिक वेबसाइट  www.dda.org.in और www.dda.gov.in शेयर करते हुए कहा कि यूजर्स इस वेबसाइट का उपयोग करके हाउस के लिए बुकिंग करा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Delhi Metro: रिमॉडलिंग के बाद सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट आसान, इस स्टेशन पर महिला यात्रियों की संख्या...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
भारत-पाक T20 मैच पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'धमकी मत दो अगर उस पर...'
'धमकी मत दो अगर उस पर अड़े रहने की ताकत न हो', भारत-पाक T20 मैच पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 चुनाव की रेस...योगी या अखिलेश? | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Trump Tariff | Parliament Session | SIR | Naravane Book | Congress
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों को फूंका | Breaking
Parliament Session: 'तीन दिन का अल्टीमेटम दे', अविश्वास प्रस्ताव पर बोली TMC | OM Birla
Parliament Session: सदन में Rahul Gandhi को नहीं बोलने देने पर स्पीकर Om Birla की बढ़ी मुश्किलें ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
भारत-पाक T20 मैच पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'धमकी मत दो अगर उस पर...'
'धमकी मत दो अगर उस पर अड़े रहने की ताकत न हो', भारत-पाक T20 मैच पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
The Manipur Diaries Teaser Out: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget