एक्सप्लोरर

Delhi Metro: रिमॉडलिंग के बाद सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट आसान, इस स्टेशन पर महिला यात्रियों की संख्या...

Sarojini Nagar Metro Station: रीमॉडलिंग पहल के तहत सरोजिनी मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 को केवल यात्रियों के प्रवेश के लिए निर्धारित किया गया है. 

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो यात्री सुविधाओं को बेहतर करने के प्रयास में लगातार खुद को अपग्रेड करती रहती है. ताकी मेट्रो यात्रियों को सफर के दौरान कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े. इसी कड़ी में मेट्रो के पिंक लाईन स्थित सरोजनी नगर मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के आवाजाही की सुविधा बढ़ाने के लिए अलग प्रवेश-निकास द्वारा और अतिरिक्त स्वचालित किराया संग्रह गेट की नए सिरे से रिमॉडलिंग की गई है. डीएमआरसी प्रवक्ता अनुज दयाल के अनुसार रीमॉडलिंग पहल के हिस्से के रूप में स्टेशन के गेट नंबर 1 जो सरोजिनी नगर मार्केट के नजदीक है को केवल यात्रियों के प्रवेश के लिए निर्धारित किया गया है. इससे पहले इस तरफ प्रवेश और निकास के लिए 6 एएफसी गेट थे, जिन्हें अब विशेष रूप से यात्रियों के प्रवेश के लिए 14 गेटों में बदल दिया गया है. इससे यात्रियों के आने में आसानी होगी. इससे प्रवेश के लिए लगने वाला प्रतीक्षा समय भी कम होगा.

सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के निर्बाध प्रवेश के लिए अधिक लगेज स्कैनिंग मशीनें और फ्रिस्किंग पॉइंट भी स्थापित किए गए हैं. चूंकि, इस स्टेशन पर लगभग 70 प्रतिशत यात्री महिलाएं पहुंचती हैं, इसलिए महिला यात्रियों के लिए चार डेडिकेटेड डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और पुरुषों के लिए दो डीएफएमडी लगाए गए हैं, जिससे फ्रिस्किंग का कार्य तेजी से हो सके.

दिव्यांगों के निकास और प्रवेश के लिए विशेष व्यवस्था

सरोजिनी नगर मेट्रो रूटेशन पर यात्री अब गेट नंबर 2 के माध्यम से स्टेशन से बाहर निकल सकते हैं. पहले इस तरफ प्रवेश और निकास के लिए चार-चार गेट थे, जिन्हें अब केवल निकास के लिए बढ़ाकर 14 कर दिया गया है. स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है. इस रीमॉडलिंग पहल से यात्री सुविधा में जबरदस्त वृद्धि हुई है, जिसकी यात्रियों द्वारा सराहना भी की जा रही है.

यात्रियों की संख्या में 6 गुना इजाफा

सरोजिनी नगर मार्केट से निकटता होने के कारण विशेष रूप से वीकेंड, छुट्टियों और त्योहारी मौसम के दौरान इस मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बहुत अधिक रहती है. यह पिंक लाइन का सबसे व्यस्त स्टेशन है, जहां सप्ताह के दिनों में लगभग 38,000 और वीकेंड और छुट्टियों पर 65,000 यात्रियों की औसत दैनिक आवाजाही होती है. स्टेशन की भीड़ लगातार बढ़ रही है. विशेषकर कोविड के बाद मार्केट खुलने पर और नवंबर 2022 में यात्री संख्या ने 83,000 के उच्चतम स्तर को छू लिया. अगस्त 2018 में इस स्टेशन के उद्घाटन के बाद से यहां यात्रियों की संख्या लगभग 6 गुना बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: Delhi के इस अस्पताल में सालों से नहीं है एंबुलेंस और ड्राइवर! 50% स्टाफ की कमी पर भड़की शैली ओबेरॉय, बोलीं...

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में प्रशासन के आदेश पर छात्रों का विरोध, NSUI ने जारी रखी भूख हड़ताल
जामिया में प्रशासन के आदेश पर छात्रों का विरोध, NSUI ने जारी रखी भूख हड़ताल
जामिया में स्टूडेंट्स की जीत, दो दशक बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, आदेश जारी
जामिया में स्टूडेंट्स की जीत, दो दशक बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, आदेश जारी
दिल्ली: हर्ष विहार हादसे में दो लोगों की मौत, मलबे से निकाले गए दोनों शव
दिल्ली: हर्ष विहार हादसे में दो लोगों की मौत, मलबे से निकाले गए दोनों शव
दिल्ली: मिलन गार्डन हादसे पर सख्त CM रेखा गुप्ता के मंत्री, बोले- 'दोषियों को बख्शेंगे नहीं'
दिल्ली: मिलन गार्डन हादसे पर सख्त CM रेखा गुप्ता के मंत्री, बोले- 'दोषियों को बख्शेंगे नहीं'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget