एक्सप्लोरर

तिहाड़ से निकलने के बाद CM केजरीवाल का पहला बयान, 'इन लोगों ने मुझे जेल में डालकर सोचा कि...'

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने जेल से बाहर निकलने के बाद आप कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया. उन्होंने दुआओं के लिए लोगों का धन्यवाद किया.

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शुक्रवार (13 सितंबर) को तिहाड़ जेल से बाहर निकले. उन्होंने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद उनका हौसला 100 गुना बढ़ गया है. जितनी राष्ट्रविरोधी ताकतें जो देश को बांटने और देश को कमजोर करने काम काम कर रही हैं, उनसे आगे भी लड़ता रहूंगा. 

सीएम केजरीवाल ने कहा, " जिनकी कृपा से आज मैं आप लोगों के बीच में बाहर आ सका. उन लाखों-करोड़ों लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. लाखों लोगों ने मन्नत मांगी, दुआएं की, प्रार्थना की, आशीर्वाद भेजा. मंदिर गए, मस्जिद गए, गुरुद्वारे गए. उन सब लोगों का मैं शुक्रिया करना चाहता हूं. आज सभी लोगों का जो इतनी बारिश में इतनी बड़ी संख्या में आए हैं उनका मैं तहे दिल से शुक्रिया करता हूं. 

मेरे एक-एक पल देश को समर्पित- केजरीवाल

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, ''मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है. मेरी जिंदगी का एक-एक पल, मेरे शरीर का एक-एक कतरा, खून का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है. मैंने जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है. बहुत बड़े-बड़े संघर्ष किए. जिंदगी में मुसीबतें झेली हैं. लेकिन हर कदम पर भगवान ने मेरा साथ दिया है. ऊपर वाले ने मेरा साथ दिया. क्योंकि मैं सच्चा था, मैं सही था. इसलिए भगवान ने मेरा साथ दिया. इन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया. इन लोगों को लगा कि केजरीवाल को जेल में डाल देंगे तो उसको हौंसले टूट जाएंगे. 

 देश विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ता रहूंगा- केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा, ''मैं जेल से बाहर आया हूं और मेरे हौंसले सौ गुना ज्यादा बढ़ गए हैं. मेरी ताकत सौगुना ज्यादा बढ़ गई है. इनकी जेल की मोटी-मोटी दीवारें, इनकी जेल की सलाखें केजरीवाल के हौंसले को कमजोर नहीं कर सकती. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं जैसे आजतक ऊपर वाले ने मुझे रास्ता दिखाया और ताकत दी, वैसे ही भगवान रास्ता दिखाता रहे. देश की सेवा करता रहूं. जितनी राष्ट्रविरोधी ताकतें देश के विकास को रोक रही हैं. देश को बांटने का काम कर रही हैं. जो देश को अंदर से कमजोर कर रही हैं जिंदगी भर इनके खिलाफ लड़ा हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा.''

ये भी पढ़ें- 'सुप्रीम' राहत के बाद जेल से बाहर निकले CM अरविंद केजरीवाल, सामने आई ये पहली तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget