एक्सप्लोरर

'इनको सत्ता इसलिए चाहिए क्योंकि...', पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल ने BJP को घेरा

Arvind Kejriwal News: आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले इन्होंने अपने लोगों के जरिए काम रोके लेकिन मैंने आपका एक काम भी रुकने नहीं दिया. उसके बाद मुझे जेल में डाल दिया.

Arvind Kejriwal Padyatra: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार (3 नवंबर) को पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन से अपनी ‘पदयात्रा’ फिर से शुरू कर दी है. इस दौरान वो जनता से मिल रहे हैं. ये पदयात्रा का दूसरा फेज है. दिल्ली के पूर्व सीएम ने राजौरी गार्डन में जन संबोधन के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने बिजली समेत कई मसलों को लेकर बीजेपी को घेरा.

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''आज 24 घंटे बिजली आती है तो उत्तर प्रदेश वाले भी अपने नेताओं को कहते हैं कि अभी तुम क्यों नहीं करते. बीजेपी के लोग काम बंद करना चाहते हैं, इसलिए इनको सत्ता चाहिए. इनको सत्ता इसलिए नहीं चाहिए कि आपके लिए कुछ करना चाहते हैं.''

मुझे जेल में डालकर दिल्ली के काम रोके- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ''पहले इन्होंने अपने लोगों के जरिए काम रोके लेकिन मैने आपका एक काम भी रुकने नहीं दिया. उसके बाद इन्होंने मुझे जेल में डाल दिया. जेल में डालकर उन्होंने काम रोके. अब मै जेल से बाहर आ गया हूं. आपके सारे रुके हुए काम करवाने शुरू कर दिया.''

आपके सारे काम होंगे- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा, ''पूरे दिल्ली के अंदर जहां-जहां सड़कें टूटी हुई थी, उसे बनवाने का काम शुरू कर दिया. जहां-जहां सीवर ओवरफ्लो कर रहे थे, वहां पर  सीवर को ठीक करने का काम चालू कर दिया. जहां पानी गंदा आ रहा था, मैं खुद मॉनिटर करवा रहा हूं. थोड़े दिन के अंदर एक-एक गली एक-एक मोहल्ला जहां गंदा पानी आ रहा है, वो ठीक हो जाएगा. चिंता मत करो, आपके सारे काम होंगे. 
आप को बढ़े हुए पानी के बिल जमा नहीं करने हैं. मुख्यमंत्री बनते ही सारे बिल माफ कर दूंगा. 

इससे पहले AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि दिसंबर तक चलने वाली पदयात्रा का मकसद हर दिल्लीवासी को ये बताना है कि कैसे बीजेपी ने साजिश कर दिल्ली के हर काम रोके, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने एक भी काम रुकने नहीं दिया.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में छठ घाट पर गरमाई राजनीति, CM आतिशी का BJP पर बड़ा आरोप, कहा- 'घाट का निर्माण रुकवाना...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Updates: दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget