एक्सप्लोरर

Ambedkar University Admissions 2021: अंबेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली में खाली पड़ी सीटों के लिए फिर शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

Ambedkar University Admissions 2021: अंबेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली में विभिन्न श्रेणियों के करीब दस कोर्सेस के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो सकती है. ये एडमिशन खाली पड़ी सीटों के लिए होंगे.

Ambedkar University Delhi may re-open admission process: साल 2021-22 के एकेडमिक सेशन में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स के लिए अंबेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली एक और मौका लेकर आ सकती है. एयूडी में फिर से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की संभावना है.

ये आवेदन विभिन्न कैटेगरीज के करीब दस कोर्सेस के लिए होंगे. दरअसल अभी तक की आवेदन प्रक्रिया में जिन भी कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था उनकी सूची समाप्त हो चुकी है इसलिए यूनिवर्सिटी खाली पड़ी सीटों के लिए फिर से आवेदन करने की योजना बना रही है.

कई श्रेणियों में कोई एडमिशन नहीं हुआ –

इस संबंध में बात करते हुए यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि कुछ कोर्सेस में कईई श्रेणियां ऐसी भी थी जिनमें कोई एप्लीकेशन आया ही नहीं. इस वजह से वहां कट-ऑफ रिलीज होने की प्रक्रिया तक बात नहीं पहुंची. उदाहरण के लिए बीए (ऑनर्स) ग्लोबल स्टडीज़ कोर्स में अनारक्षित, ओबीसी, एसटी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आउट स्टेशन से किसी कैंडिडेट ने आवेदन नहीं किया. इसी तरह के और भी बहुत से कोर्सेस में यही हाल रहा. इन्हें भरने का एक बार फिर से प्रयास किया जाएगा.

वहीं कुछ कैटेगरीज ऐसी भी थी जहां सभी एप्लीकेंट्स की लिस्ट खत्म हो गई इस वजह से  संबंधित विभाग एक स्पेशल ड्राइव चलाकर इन श्रेणियों के लिए फिर से आवेदन करने की योजना बना रहा है.

इतनी सीटें होती हैं रिजर्व –

अंबेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली के एडमिशन प्रॉसेस को देखने पर पता चलता है कि वहां की 85 प्रतिशत सीटों पर जहां दिल्ली के स्टूडेंट्स को ही एडमिशन देने का प्रावधान है, वहीं 15 प्रतिशत सीटें बाहर से आने वाले स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व रखी जाती हैं. इस बार आउट स्टेशन के कैंडिडेट्स के लिए छोड़ी गई सीटों में कई श्रेणियों में एडमिशन नहीं हुए हैं इस वजह से करीब दस कोर्सेस के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया आरंभ करने पर विचार चल रहा है.

यह भी पढ़ें:

Uttarakhand Rains: उत्तराखंड में सड़क टूटने से 150 रुपए किलो बिक रहा टमाटर, अब तक 64 लोगों की मौत 

Karwa Chauth 2021: इस करवाचौथ पर इन भोजपुरी एक्ट्रेस से लें स्टाइल टिप्स और दिखें कुछ खास 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget