एक्सप्लोरर

हरियाणा में क्यों हारी कांग्रेस? AAP का बड़ा दावा, दिल्ली चुनाव में गठबंधन को लेकर कर दिया ये ऐलान

Haryana Assembly Election Result 2024: आम आदमी पार्टी ने कहा है कि हम तो गठबंधन चाहते थे. हरियाणा में अगर गठबंधन हो जाता तो हमें लगता है कि सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस को ही होता.

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि अगर गठबंधन में चुनाव लड़ा होता तो कांग्रेस को फायदा होता. अति आत्मविश्वास कांग्रेस को ले डूबा. दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा ये फाइनल हो गया है.

'आप' प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "हम तो गठबंधन चाहते थे, हरियाणा में अगर गठबंधन हो जाता तो फायदा होता, हमें लगता है कि सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस को ही होता. चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर लगातार बातचीत हुई. अति आत्मविश्वास से भरी कांग्रेस को यह मंजूर नहीं था. नतीजे अब सामने हैं तो ऐसे में उनका पोस्टमार्टम करने की जरूरत नहीं है."

गठबंधन होता तो सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस को होता- AAP
वहीं गठबंधन न हो पाने की सूरत में क्या 'आप' ने कांग्रेस को हराने के मकसद से उम्मीदवार उतारे? इसपर प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "ये बिलकुल गलत है. हम सब का लक्ष्य एक था कि BJP को हराना है और अगर गठबंधन में होते तो सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस को ही होता."

उन्होंने कहा, "कांग्रेस को जरूरी नहीं लगा कि समाजवादी पार्टी, जिसने यूपी में 17 सीटें कांग्रेस को दी. दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में तीन सीटें दीं, ऐसे सहयोगी दलों को साथ लेकर चलना चाहिए."

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर किया पलटवार
इसके अलावा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान हमने ऑफर दिया था, लेकिन वे नहीं माने और उनका हाल तो नतीजों में दिख रहा है. इसपर प्रियंका ने कहा, "ये अभी भी उनका अति आत्मविश्वास दिखा रहा है. उन्होंने कई आपत्तिजनक बयान दिए थे गठबंधन की बातचीत के दौरान. हमें लगता है कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए. उन्हें बचना चाहिए सहयोगी दलों को साथ लेकर चलते तो नतीजे ऐसे नहीं होते."

दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी आप?
वहीं दिल्ली में कांग्रेस और आप के एक साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, दिल्ली में अब हम अकेले चुनाव लड़ेंगे. अति आत्मविश्वास से भरी कांग्रेस और दूसरी तरफ अहंकारी बीजेपी के खिलाफ हम अकेले चुनाव लड़ेंगे. हमने तय कर लिया कि दिल्ली में हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे."

ये भी पढ़ें- हरियाणा में कांग्रेस को लगे झटके पर अरविंद केजरीवाल ने दिया संदेश, कहा- 'जिंदगी में कभी भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पैंट खोलकर धर्म देखा और...', मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
'पैंट खोलकर धर्म देखा और मार डाला', मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे, रूसी राष्ट्रपति ने नजरअंदाज किया, पाकिस्तानी PM की वायरल वीडियो की सच्चाई क्या?
क्या पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे शहबाज? पाकिस्तानी PM के वायरल वीडियो का क्या है सच
January 2026 Hollywood Release: साल के पहले महीने में हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी तहलका, रिलीज होंगी 'ग्रीनलैंड' से 'सोलमेट' तक बहुत कुछ
साल के पहले महीने में हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी तहलका, रिलीज होंगी 'ग्रीनलैंड' से 'सोलमेट' तक बहुत कुछ
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार

वीडियोज

Triumph Thruxton 400 Review | Auto Live #triumph
Royal Enfield Goan Classic 350 Review | Auto Live #royalenfield
Hero Glamour X First Ride Review | Auto Live #herobikes #heroglamour
जानलेवा बॉयफ्रेंड की दिलरूबा !
Toyota Land Cruiser 300 GR-S India review | Auto Live #toyota

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पैंट खोलकर धर्म देखा और...', मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
'पैंट खोलकर धर्म देखा और मार डाला', मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे, रूसी राष्ट्रपति ने नजरअंदाज किया, पाकिस्तानी PM की वायरल वीडियो की सच्चाई क्या?
क्या पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे शहबाज? पाकिस्तानी PM के वायरल वीडियो का क्या है सच
January 2026 Hollywood Release: साल के पहले महीने में हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी तहलका, रिलीज होंगी 'ग्रीनलैंड' से 'सोलमेट' तक बहुत कुछ
साल के पहले महीने में हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी तहलका, रिलीज होंगी 'ग्रीनलैंड' से 'सोलमेट' तक बहुत कुछ
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
हीरे जैसे दांत पाने का आसान तरीका, घर बैठे आजमाएं ये टिप्स
हीरे जैसे दांत पाने का आसान तरीका, घर बैठे आजमाएं ये टिप्स
क्या अब भी करवा सकते हैं लोक अदालत के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या है प्रोसेस?
क्या अब भी करवा सकते हैं लोक अदालत के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या है प्रोसेस?
हर महीने होने वाले पीरियड पेन को करें दूर, आजमाएं ये आसान देसी इलाज
हर महीने होने वाले पीरियड पेन को करें दूर, आजमाएं ये आसान देसी इलाज
Embed widget