एक्सप्लोरर

'तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल को धमकी दी जा रही, वकीलों से...', AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा

Arvind Kejriwal In Jail: संजय सिंह ने दावा किया कि तिहाड़ जेल में लीगल मीटिंग में भी 8 से 10 पुलिस वाले घेर कर खड़े रहते हैं, जबकि वकीलों से मीटिंग के दौरान कोई उनकी बात नहीं सुन सकता है.

Arvind Kejriwal In Jail: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल में उन्हें धमकी दी जा रही है.

संजय सिंह ने कहा, ''कैसे तीन बार के प्रचंड बहुमत से निर्वाचित मुख्यमंत्री को मोदी सरकार हिटलरशाही की तरह रखना चाहती है, तिहाड़ जेल को गैस चेंबर में तब्दील करना चाहती है. जो अधिकार बड़े से बड़े खूंखार अपराधियों को दिए गए हैं कि वे अपने परिवार से बात कर सकते हैं, वो अधिकार भी मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल से छीन रही है.''

'...तो मुलाकात बंद करा दी जाएगी'

आम आदमी पार्टी के सांसद ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल ने अपने वकीलों से मुलाकात में उनके जरिए संदेश दिया कि चुने हुए विधायक अपने इलाकों में जाएं और काम करें. इस संदेश के मामले में जांच बैठा दी गई है और धमकी दी जा रही है कि वकीलों और परिवार से आपकी मुलाकात बंद करा दी जाएगी.''

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल क्या जेल में बैठकर कोई जानकारी नहीं ले सकते हैं, अपने परिवार के बारे में जानकारी नहीं ले सकते हैं, वकीलों से मुलाक़ात नहीं कर सकते हैं.

संजय सिंह ने कहा, ''लीगल मीटिंग में भी 8-10 पुलिस वाले घेर कर खड़े रहते हैं, जबकि कानूनी प्रावधान है कि वकीलों से मीटिंग के दौरान कोई उनकी बात सुन नहीं सकता. क्या दिल्ली के तिहाड़ जेल को आप हिटलर के गैस चेंबर, यातना घर में तब्दील करना चाहते हैं. क्या एक मुख्यमंत्री अपने विधायकों को संदेश नहीं भेज सकता है.''

अरविंद केजरीवाल को तोड़ने की कोशिश- संजय सिंह

उन्होंने कहा कि आप अरविंद केजरीवाल को तोड़ने की जो कोशिश कर रहे हैं यह कामयाब नहीं होगा लेकिन इसका जवाब दिल्ली जनता आपसे लेगी. हमने कहा है कि जेल का जवाब वोट से दीजिए.

बता दें कि सीएम केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इस समय सीएम तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं. उनकी हिरासत अवधि 15 अप्रैल को खत्म हो रही है.

सीएम अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका, इस मामले में नहीं मिली राहत

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget