एक्सप्लोरर

आप विधायक विनय मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जल बोर्ड के बनाए गए उपाध्यक्ष

Delhi Jal Board: दिल्ली जल बोर्ड को अपना नया उपाध्यक्ष मिल गया है. जबकि इसके दो नए सदस्यों की भी नियुक्ति कर दी गई है. ये तीनों ही सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के विधायक हैं.

Delhi News: दिल्ली के द्वारका से आम आदमी पार्टी विधायक विनय मिश्रा (Vinay Mishra) को दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) का उपाध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी के विधायक अजय दत्त (Ajay Dutt) और प्रीति जितेंद्र तोमर (Preeti Jitender Tomar) को दिल्ली जल बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है. इससे पहले सोमनाथ भारती दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष थे. लोकसभा चुनाव में नामांकन से पहले भारती ने उपाध्यक्ष पद इस्तीफा दे दिया था.

विधानसभा सचिवालय की ओर से स्पीकर को जानकारी दी गई है कि विनय मिश्रा को जल बोर्ड का वाइस चेयरमैन, अजय दत्त और प्रीति जितेंद्र तोमर को सदस्य नियुक्त किया गया है. इन्हें जल बोर्ड अधिनियम 1998 की संबंधित धारा के तहत नियुक्ति दी गई है. अजय दत्त अंबेडकर नगर और प्रीति त्रिनगर से विधायक हैं.

हाल में राजधानी दिल्ली में बड़ा सियासी बदलाव हुआ है. आतिशी ने अरविंद केजरीवाल की जगह लेते हुए सीएम पद का भार ग्रहण किया है जबकि मुकेश अहलावत को पहली बार मंत्री बनाया गया है. वहीं, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और कैलाश गहलोत पहले की ही तरह कैबिनेट में बने हुए हैं. 

नई जिम्मेदारी मिलने पर यह बोले विनय मिश्रा
विनय मिश्रा आप के राजस्थान प्रभारी हैं. उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है. विनय मिश्रा ने 'एक्स' पर लिखा, ''मुझे दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाने के लिए हमारे नेता माननीय अरविंद केजरीवाल  जी का बहुत बहुत धन्यवाद.''

मिश्रा ने आगे लिखा, '' दिल्ली जल बोर्ड उपाध्यक्ष के रूप में आपने जो मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पालन मैं बेहद जिम्मेदारी और मेहनत के साथ करते हुए कोशिश करूंगा की पूरी दिल्ली में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रहे तथा और बेहतर ढंग से पानी की आपूर्ति हो. आपके मिशन मुफ्त बिजली और पानी से दिल्ली की जनता बेहद खुश है. साथ ही पूरी दिल्ली की जनता चाहती है की जल्दी से आप फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाले और मुफ्त पानी–बिजली उन्हें हमेशा की तरह मिलती रहे.''

ये भी पढ़ें- MCD स्थायी समिति सदस्य चुनाव से पहले AAP को झटका, ये 3 पार्षद BJP में शामिल

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget