एक्सप्लोरर

सीजफायर के लेकर AAP ने पूछे PM मोदी से कई सवाल, मनीष सिसोदिया बोले- 'जब पाक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहा था तो...'

India-Pakistan Ceasefire: आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरा देश सेना और सरकार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा था, लेकिन सरकार ने अचानक से सीजफायर कर दिया.

India-Pakistan News: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवाल पूछे हैं. उन्होंने कहा कि देशवासियों के कुछ महत्वपूर्ण सवालों का मोदी सरकार जवाब दे. उन्होंने पूछा कि पाकिस्तान आतंकवादी देश है, जिसके खिलाफ इस लड़ाई में पूरा भारत एक साथ खड़ा था तो अचानक से सीजफायर क्यों किया गया?

इसके बाद मनीष सिसोदिया ने पूछा, "पाकिस्तान के आतंकवादियों ने जब पहलगाम में हमला किया और हमारी बहनें हाथ जोड़कर उनका सिंदूर न उजाड़ने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन वो आतंकवादी नहीं माने, तो जब ऑपरेशन सिंदूर के एक्शन के बाद पाकिस्तान गिड़गिड़ाने लगा तो पीएम मोदी क्यों मान गए?"

सिसोदिया ने आगे पूछा, "अगर पाकिस्तान हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहा था तो उनके प्रधानमंत्री को बुलाकर 1971 जैसा लिखित समझौता क्यों नहीं कराया गया?" इसके अलावा उन्होंने पूछा कि इस सीजफायर के बाद पहलगाम के पीड़ितों और देशवासियों को न्याय कैसे मिलेगा?

भारतीय सेनाओं ने आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाया- मनीष सिसोदिया

इस दौरान मनीष सिसोदिया ने भारतीय सेनाओं की तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाया. पहलगाम हमले का भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. उनके ठिकाने और हथियार तबाह कर दिए. पूरा देश सेना और सरकार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा था, लेकिन सरकार ने अचानक से सीजफायर कर दिया.

इससे पहले भी आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा था, "मानवता और आतंकवाद के बीच की इस जंग में 140 करोड़ भारतीय PM के साथ थे, पर अब हम सब ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं कि एक विदेशी ताकत ने हमारे आंतरिक मामले पर पूर्ण विराम कैसे लगा दिया. अगर सीजफायर का ऐलान PM ने किया होता, तो भी समझ आता. पीएम को देश को संबोधित करके बताना चाहिए कि एक विदेशी ताकत ने किस वजह से, भारत सरकार को पीछे करते हुए ऐसा किया और क्या इस तरह के सीजफायर के बाद हम पाकिस्तान पर भरोसा कर सकते हैं?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget